{"_id":"651e4b307e7ea65f3f0fbe15","slug":"ujjain-news-20-years-rigorous-imprisonment-to-the-accused-who-attacked-the-woman-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: महिला पर हमला करने वाले आरोपियों को 20 साल सश्रम कारावास, दो साल पहले तलवार से काटे थे नाक, कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: महिला पर हमला करने वाले आरोपियों को 20 साल सश्रम कारावास, दो साल पहले तलवार से काटे थे नाक, कान
Thu, 05 Oct 2023 11:05 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:05 AM IST
सार
Ujjain News: दो साल पहले महिला पर उसके ससुराल वालों ने तलवार से हमला कर नाक-कान काट दिए थे। कोर्ट ने हमला करने वाले छह आरोपियों को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
महिला पर हमला करने वाले आरोपियों को 20 साल की जेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा वर्ष 2021 में परिवार के आधा दर्जन लोगों द्वारा एक महिला के नाक, कान काटकर उसे गंभीर रूप से चोट पहुंचाने के मामले में आरोपियों को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
बताया जा रहा है कि नागदा के बिरलाग्राम थाना क्षेत्र में 12 जनवरी 2021को पीड़िता के साथ पति राजेश चंद्रवंशी, ससुर सीताराम, सास गेंदाबाई, मौसी सास कलाबाई, राधेश्याम, मनोहर ने एकमत होकर घर के अंदर तलवार से हमलाकर जीभ, नाक, जबड़ा आदि काटकर महिला के मुंह में बेलन तक डाल दिया था। घायल अवस्था में महिला को घर के बाहर फेंक दिया था। महिला ने अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। इस मामले में बिड़लाग्राम पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया था। प्रकरण में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश वंदनाराज पांडेय ने निर्णय सुनाते हुए छह आरोपियों को 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास व 100-100 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया।