फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain new state-of-the-art unit will be ready near Annkshetra for Mahakal Temple Laddu Prasad

Ujjain: महाकाल मंदिर लड्डू प्रसाद के लिए अन्नक्षेत्र के पास अत्याधुनिक नई यूनिट होगी तैयार, मांग होगी पूरी

Thu, 02 May 2024 06:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 May 2024 06:16 PM IST
सार

महाकाल मंदिर लड्डू प्रसाद के लिए अन्नक्षेत्र के पास अत्याधुनिक नई यूनिट तैयार होगी। उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। विशेष अवसरों पर भी लड्डूओं की मांग पूरी होगी।

विज्ञापन
Ujjain new state-of-the-art unit will be ready near Annkshetra for Mahakal Temple Laddu Prasad
लड्डू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में महाकाल के भक्तों को दिया जाने वाला लड्डू प्रसाद अब जल्द ही अत्याधुनिक प्लांट में तैयार होगा। इस प्लांट के लिए महाकाल अन्न क्षेत्र के पास नई बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। महाकाल मंदिर का लड्डू प्रसाद भक्तों को जल्द ही अत्याधुनिक प्लांट में तैयार होकर मिलेगा। लड्डू प्रसाद के लिए ऑटोमेटिक यूनिट डाली जाएगी। इसके लिए मंदिर समिति ने नए अन्नक्षेत्र भवन के समीप नई बिल्डिंग बनाने के लिए स्थान फाइनल किया है। इस बिल्डिंग को बनाने के लिए उज्जैन विकास प्राधिकरण को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


महाकाल मंदिर समिति द्वारा परिसर स्थित काउंटरों से देशी घी से निर्मित लड्डू प्रसाद का विक्रय किया जाता है। 400 रुपये प्रति किलो मिलने वाले लड्डू प्रसाद की देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं में बड़ी मांग है। वर्तमान में चिंतामन जवासिया स्थित श्री महाकालेश्वर वैदिक शोध संस्थान भवन में निर्माण इकाई स्थापित है। यहां हलवाई व कर्मचारियों द्वारा हाथ से लड्डू प्रसाद बनाया जाता है। श्रावण मास, महाशिवरात्रि आदि महापर्वों के समय मांग के अनुरूप प्रसाद की पूर्ति नहीं हो पाती है।  
विज्ञापन




श्री महाकाल महालोक का निर्माण होने के बाद मंदिर में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में समिति मांग के अनुरूप पूर्ति करने के लिए अत्याधुनिक प्लांट में लड्डू प्रसाद का निर्माण करने जा रही है। नई लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई में भी मशीनीकरण के लिए दानदाता का सहयोग लिया जाएगा। नई लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई करीब 15 हजार वर्ग फीट में बनाई जा रही है। इसका निर्माण मशीनों की स्थापना के अनुरूप किया जा रहा है। अत्याधुनिक इकाई में प्रतिदिन 400 क्विंटल लड्डू प्रसाद तैयार कर इसकी पैकेजिंग की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि लड्डू यूनिट तैयार होने के बाद हर दिन अधिक मात्रा में लड्डू निर्माण किया जा सकेगा। विशेष अवसरों पर होने वाली लाखों श्रद्धालुओं की संख्या के बाद भी लड्डुओं की पूर्ति की जा सकेगी। सीजन वाले ने बताया कि मंदिर प्रबंध समिति द्वारा लड्डू निर्माण यूनिट के लिए स्थान का चयन किया गया है, जहां शीघ्र ही बिल्डिंग निर्माण का काम शुरू होने वाला है।


महाकाल मंदिर में 10 बेड का अस्पताल हुआ शुरू
विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन महाकाल दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में देखा गया है कि कई श्रद्धालुओं को अचानक स्वास्थ्य खराब या किसी कारण चोंट लगने के कारण तत्काल इलाज की आवश्यकता होती है। तत्काल प्रथम उपचार के लिए महाकाल मंदिर के मानसरोवर भवन प्रोटोकॉल ऑफिस के पास एक 10 बेड का अस्पताल 24 घंटे के लिए शुरू कर दिया गया है। महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि इस अस्पताल में डॉक्टरों के साथ पैरामेडिकल स्टाफ और नर्स 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed