फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain new bride not coming to her in-laws house after marriage because there is no toilet in house

'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' जैसी कहानी: शादी के बाद नई दुल्हन ससुराल नहीं आ रही, क्योंकि घर में टॉयलेट नहीं है

Mon, 01 Apr 2024 04:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 01 Apr 2024 04:35 PM IST
सार

अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट : एक प्रेम कथा की कहानी जैसी ही कहानी उज्जैन की लड़की के साथ दोहराई गई। मगर इस कहानी का अंत फिल्मी नहीं हो सका। लड़के के घर पर शौचालय नहीं था। इससे नाराज होकर लड़की अपने मायके लौट गई।

विज्ञापन
Ujjain new bride not coming to her in-laws house after marriage because there is no toilet in house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा अभिनीत फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की कहानी उज्जैन में दोहराई गई है। शादी के बाद टॉयलेट नहीं होने पर लड़की मायके गई तो वापस नहीं लौटी। इस मामले में उज्जैन के चिमनगंज थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


फिल्मी पर्दे पर चर्चित रही टॉयलेट एक प्रेम कथा में अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा फिल्म की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर से विवाह किया गया था। विवाह के बाद जब अभिनेत्री को पता चला कि घर में टॉयलेट नहीं है और शौच के लिए सुबह जंगल में जाना पड़ता है। इस बात से नाराज होकर फिल्म की अभिनेत्री मायके जाती है और वापस नहीं लौटती है। अभिनेत्री अपने ससुराल जब आती है, तब टॉयलेट बन जाता है। यह तो हुई एक फिल्म की स्टोरी। लेकिन आज 21वीं सदी में भी जब इस तरह की कहानी दोहराई जाए तो यह आश्चर्य होगा। लेकिन यह सच हुआ है और मामला उज्जैन के थाने तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दरअसल उज्जैन की रजिस्टर्ड विवाह करने वाली संस्था महेश महिला बाल सामाजिक कल्याण समिति द्वारा उज्जैन निवासी नाथू पिता भागचंद लुहारिया से शिवानी नाम की लड़की की शादी कराई गई थी। शादी के बाद जब लड़की अपने ससुराल पहुंची तो पता चला कि घर की हालत बहुत खराब थी और घर में टॉयलेट तक नहीं था। कुछ दिन रुकने के बाद लड़की मायके पहुंची तो फिर वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की ने ससुराल वालों के सामने शर्त रखी कि घर को अच्छा करो और घर में टॉयलेट बनवाओ, तभी वह वापस आएगी। जब लड़की वापस नहीं लौटी तो लड़के वालों ने शादी करने वाली संस्था के सदस्यों को धौंस देकर 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। संस्था द्वारा इस संबंध में चिमनगंज मंडी थाने में एक आवेदन भी दिया है, जिस पर जांच चल रही है। संस्था के पदाधिकारी ने बताया, शादी से पहले लड़के वालों ने अच्छा घर दिखाया था और घर में सभी सुविधाएं मौजूद थी। इस आधार पर ही लड़की की शादी कराई गई थी। लेकिन शादी के बाद पता चला कि शादी करने के लिए किसी रिश्तेदार का दूसरा घर दिखाया गया था, पुलिस इस पूरे मामले में अब जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed