{"_id":"64ca6fb0cb730d76a20ef39a","slug":"ujjain-nepali-baba-will-come-to-worship-baba-mahakal-on-thursday-will-bless-devotees-in-khaki-akhara-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: गुरुवार को बाबा महाकाल का पूजन-दर्शन करने आएंगे नेपाली बाबा, खाकी अखाड़े में भक्तों को देंगे आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: गुरुवार को बाबा महाकाल का पूजन-दर्शन करने आएंगे नेपाली बाबा, खाकी अखाड़े में भक्तों को देंगे आशीर्वाद
Wed, 02 Aug 2023 08:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 02 Aug 2023 08:31 PM IST
सार
Ujjain News: उज्जैन में गुरुवार को बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करने के लिए नेपाली बाबा आएंगे। साथ ही खाकी अखाड़े में भक्तों को आशीर्वाद भी देंगे।
विज्ञापन
नेपाली बाबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदैव फलाहारी ग्रहण करने वाले वस्त्र में केवल स्टार्ट पहनने वाले और सिद्धार्थ में 14 और 21 मंजिल यज्ञशाला का निर्माण करने वाले परम तपस्वी नेपाली बाबा तीन अगस्त (गुरुवार) को उज्जैन आने वाले हैं, जो कि पहले बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करेंगे। उसके बाद खाकी अखाड़े में अपने भक्तों को आशीष प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
इस बारे में जानकारी देते हुए नेपाली बाबा के शिष्य हरी सिंह यादव और रवि राय ने बताया कि परम त्यागी नेपाली बाबा वर्ष में एक बार गुरु पूर्णिमा के बाद धार्मिक नगरी उज्जैन जरूर आते हैं। इस बार वे अधिकमास के उपलक्ष्य मे गुरुवार तीन अगस्त को उज्जैन आएंगे और सुबह नौ बजे महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक करेंगे। तत्पश्चात अंकपात रोड़ स्थित खाकी अखाड़े में विराजेंगे।
विज्ञापन
सिंहस्थ में किए थे लगभग 25 करोड़ खर्च
मंगलनाथ क्षेत्र में सिंहस्थ 2016 में विशाल शिविर लगाकर बैठे तपस्वी आत्मानंद दास जी महायोगी (नेपाली बाबा) ने लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च किए थे। नेपाली बाबा की विचारधारा अन्य संतों से भिन्न है। उस समय उनके विचार थे कि सच्चे संत के लिए मठ और आश्रम जरूरी नहीं, उसे तो केवल झोपड़ी ही चाहिए। साधु के चरित्र और धूम्रपान को लेकर नेपाली बाबा बेबाक नजर आ आए थे। बाबा ने कहा था कि साधु का कोई संप्रदाय, जात-पात आदि नहीं होती। संप्रदाय से ही सारी समस्याएं हैं।
विज्ञापन
