फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahamandleshwar received death threat from Prayagraj

Ujjain: महामंडलेश्वर को जान से मारने के लिए प्रयागराज से मिली धमकी, उर्दू में लिखा ‘सर तन से कर देंगे जुदा’

Thu, 19 Dec 2024 08:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Dec 2024 08:36 PM IST
सार

Ujjain: महामंडलेश्वर का कहना है कि सगीर अहमद पिता रिजवान नाम के व्यक्ति ने एक लिफाफे में उर्दू भाषा में धमकी भरा पत्र लिखकर इसे नवाब नगर, करेली जनपद इलाहाबाद उप्र से उज्जैन के हमारे आश्रम मोन तीर्थ पर भेजा है। आइये जानते है पूरा मामला

विज्ञापन
Ujjain Mahamandleshwar received death threat from Prayagraj
उज्जैन महामंडलेश्वर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज से सभी को कुंभ में पधारने का आमंत्रण मिल रहा है, लेकिन मुझे वहां से मृत्यु का निमंत्रण आया है। उर्दू में लिखे गए इस धमकी भरे पत्र में न सिर्फ मुझे अपशब्द कहे गए हैं, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी गई है। ऐसा मेरे साथ पहली बार नहीं हुआ है। भानपुरा से उज्जैन लौटते समय कुछ लोगों ने मुझे रोका था हथियार दिखाए थे और जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन


इसके एक सप्ताह बाद मुझे धमकी भरा पत्र मिला था और मोन तीर्थ आश्रम पर भी कुछ लोग गड़बड़ियां करने का प्रयास कर चुके हैं। हर बार हमने प्रशासन को इस खतरे से अवगत कराया, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस बार भी सर तन से जुदा की धमकी मुझे मिली है लेकिन मैं इस धमकी के बाद भी किसी से डरने और घबराने वाला नहीं हूं मैंने सनातन का कार्य किया है और इसे करता रहूंगा। गंगाघाट स्थित श्री मौन तीर्थ पीठ के पीठाधीश्वर और निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर डॉ. सुमनानंद गिरि महाराज ने यह बात मीडिया को इलाहाबाद के प्रयागराज से आए धमकी भरे पत्र को दिखाते हुए कहीं।
विज्ञापन


महामंडलेश्वर का कहना है कि सगीर अहमद पिता रिजवान नाम के व्यक्ति ने एक लिफाफे में उर्दू भाषा में धमकी भरा पत्र लिखकर इसे नवाब नगर, करेली जनपद इलाहाबाद उप्र से उज्जैन के हमारे आश्रम मोन तीर्थ पर भेजा है। यह धमकी भरा पत्र मिलने के बाद मोन तीर्थ के पीठाधीश्वर व महामंडलेश्वर डॉ सुमनानंद गिरि महाराज ने इस पत्र की छाया प्रति मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भेजने के साथ ही सुरक्षा की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसीलिए मिल रही सुमनानंद गिरि को धमकी 
महामंडलेश्वर सुमनानंद गिरी वर्षों से सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने का काम कर रहे हैं। उनके आश्रम पर मुस्लिम लड़कियों के विवाह के साथ ही कई लोगों को धर्म परिवर्तन भी करवाया गया है। साथ ही महामंडलेश्वर सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए भी कई कार्य करते हैं। यही कारण है कि वह पिछले काफी समय से कुछ लोगों के निशाने पर हैं जो कि उन्हें आए दिन इस प्रकार की धमकियां देते रहते हैं। 

धमकी मिलने से आक्रोशित है साधु संत 
सनातन धर्म के प्रति काम करने वाले महामंडलेश्वर सुमनानंद गिरी को मिली धमकी से साधु संतों में खासा आक्रोश व्याप्त है। साधु संतों का कहना है कि सनातन धर्म के प्रति काम करने वाले ऐसे व्यक्ति को सर तन से जुदा की जो धमकियां मिल रही है उसे सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। पूर्व में भी महामंडलेश्वर सुमनानंद गिरी को किस प्रकार की धमकियां मिल चुकी है, अगर समय रहते उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई तो ऐसे लोग कभी भी उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed