फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Singer Pritam Chakraborty Visited Ujjain Mahakaleshwar Temple See Photos

Ujjain: सिंगर प्रीतम चक्रवर्ती ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, कहा- आशीर्वाद रहा तो यहां बार-बार यहां आना चाहूंगा

Sat, 18 May 2024 10:24 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 18 May 2024 10:24 AM IST
सार

Pritam Chakraborty Mahakaleshwar Ujjain: भस्मारती में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे सिंगर प्रीतम का पुजारी नयन शर्मा ने पूजन-अर्चन करवाया और बाबा महाकाल का प्रसाद, भस्मी आदि भेंट कर स्वागत भी किया। इस दौरान प्रीतम चक्रवर्ती ने कहा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद रहा तो मैं बार-बार यहां आना चाहूंगा।

विज्ञापन
Ujjain News: Singer Pritam Chakraborty Visited Ujjain Mahakaleshwar Temple See Photos
सिंगर प्रीतम चक्रवर्ती ने किए बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंगर प्रीतम चक्रवर्ती उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल का दर्शन-पूजन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

विज्ञापन


कोलकाता के रहने वाले प्रीतम जाने-माने सिंगर हैं और फिल्म तेरे लिए से उन्होंने संगीत की शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म धूम के शीर्षक ट्रेक की रचना कर वे फेमस हो गए थे। हाल ही में प्रीतम ने वर्ल्ड कप के लिए भी रणबीर कपूर के साथ मिलकर टाइटल सॉन्ग तैयार किया था। 
विज्ञापन


भस्मारती में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे प्रीतम बाबा महाकाल के दर्शन कर काफी खुश नजर आए। यहां पुजारी नयन शर्मा ने पूजन-अर्चन करवाया और बाबा महाकाल का प्रसाद, भस्मी आदि भेंट कर स्वागत भी किया। बाबा महाकाल के दर्शन कर प्रसिद्ध सिंगर प्रीतम चक्रवर्ती ने कहा कि यहां आकर काफी शांति मिली है। बाबा महाकाल का आशीर्वाद रहा तो मैं बार-बार यहां आना चाहूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के बारे में पंडित महेश पुजारी से भी की चर्चा
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद प्रसिद्ध सिंगर प्रीतम चक्रवर्ती श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश पुजारी से मिलने भी पहुंचे जहां उन्होंने अपनी कुछ जिज्ञासाओं को लेकर पंडित जी से काफी देर तक चर्चा की। जिसके बाद आप यहां से रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed