फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahakal Uma Sanjhi Mahotsav started with Ghat Sthapana in Mahakaleshwar Temple

Ujjain Mahakal: महाकालेश्वर मंदिर में घट स्थापना के साथ हुई उमा सांझी महोत्सव की शुरुआत, होंगे कई आयोजन

Tue, 10 Oct 2023 05:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 10 Oct 2023 05:54 PM IST
सार

Ujjain Mahakal: उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में घट स्थापना के साथ उमा सांझी महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। यह महोत्सव पांच दिन तक धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान कई आयोजन होंगे।

विज्ञापन
Ujjain Mahakal Uma Sanjhi Mahotsav started with Ghat Sthapana in Mahakaleshwar Temple
उमा सांझी महोत्सव की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल की पूजन परंपरा में अश्विन कृष्ण एकादशी से अमावस्या तक पांच दिन उमा सांझी उत्सव मनाए जाने की भी परंपरा है, जिसकी शुरुआत मंगलवार सुबह से हुई। श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी उमा सांझी महोत्सव के आयोजन के क्रम में सुबह नौ बजे शासकीय पुजारी घनश्याम गुरु के  आचार्यत्व में घट स्थापना एवं उमा माताजी का पूजन संपन्न हुआ। उमा माता की आरती तथा शिलापूजन व स्वातिक अंकन पंडित घनश्याम गुरु ने किया। इस दौरान मंदिर के पुजारीगण, पुरोहितगण, अधिकारी, कर्मचारी और श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

विज्ञापन


मंदिर के पंडित घनश्याम गुरु ने बताया कि पुजारी और पुरोहित रोजाना रंगोली के रंग से किलाकोट, रंगमहल, शीशमहल आदि की सांझी बनाएंगे। धार्मिक झांकिया सजाई जाएंगी। मंदिर परिसर में शाम 7.30 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। लोक कलाकार कला त्रिवेणी से सजी प्रस्तुति देंगे। मंदिर समिति द्वारा कलामंच पर प्रस्तुति देने के लिए लोक कलाकारों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


यह कलाकार देंगे प्रस्तुति

  • 10 अक्टूबर को प्रथम सांस्कृतिक सांझ विशाल वाकणकर, अंकिता गीते तथा कल्याणी सुगंधी का समूह गायन होगा। रामचंद्र चौहान तबला वादन की प्रस्तुति देंगे। मयूरी डोड के निर्देशन में कलाकार समूह लोकनृत्य की प्रस्तुति देंगे। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 11 अक्टूबर को द्वितीय सांस्कृतिक सांझ माधुरी बर्वे का गायन होगा। परमानंद गंधर्व के निर्देशन में कलाकार समूह तबलावादन की प्रस्तुति देंगे। सानिका साठे व ईशानी भट्ट का युगल नृत्य होगा।
  • 12 अक्टूबर को तृतीय सांस्कृतिक सांझ शिवक नृत्य कला केंद्र के मयंक शर्मा के निर्देशन में कलाकार समूह लोकनृत्य की प्रस्तुति देंगे। प्रियांशी नायमा का उपशास्त्रीय गायन होगा। सुरभि अंशुल पोरवाल व साथी कलाकार समूह नृत्य की प्रस्तुति देंगे। 
  • 13 अक्टूबर को चतुर्थ सांस्कृतिक सांझ, कृतका शर्मा का कथक नृत्य होगा। बसंत शर्मा सरोद वादन की प्रस्तुति देंगे। वैदेही पंड्या का मालवी लोकनृत्य होगा। 
  • 14 अक्टूबर को पंचम सांस्कृतिक सांझ, संतोष अग्निहोत्री का गायन होगा। झलक चावड़ा द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। गिरधारीलाल गेहलोत व साथियों द्वारा समूह लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।


ढोलीबुवा महाराज सुनाएंगे हरि कीर्तन 

उमा सांझी महोत्सव में परंपरा अनुसार ग्वालियर के पंडित ढोलीबुवा महाराज नारदीय संकीर्तन से भक्तों को 10 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम पांच से 6.30 बजे तक हरि संकीर्तन सुनाएंगे। नारदीय संकीर्तन का आयोजन मंदिर के सभा मंडप में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed