फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahakal: Prayer for Modi at Mahakal temple before taking oath as Prime Minister

Ujjain Mahakal: प्रधानमंत्री पद की शपथ से पहले मोदी के लिए महाकाल मंदिर में पूजा, किया जा रहा विशेष अनुष्ठान

Sat, 08 Jun 2024 06:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 08 Jun 2024 06:05 PM IST
सार

बाबा महाकाल से यह कामना भी की जा रही है कि जिस प्रकार वे शत्रुओं का नाश करते हैं। उसी प्रकार नरेंद्र मोदी जी के भी सभी संकटों को हर कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान करें।

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Prayer for Modi at Mahakal temple before taking oath as Prime Minister
पीएम की तस्वीर लेकर की गई पूजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में भी देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को सर्वमान्य नेता मान लिया है। यही कारण है कि कल 9 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। तीसरी बार देश में मोदी सरकार बनने की खुशियां तो चारो और दिखाई दे ही रही हैं, लेकिन इन खुशियों के बीच किसी भी प्रकार की कोई अड़चन ना आए इसीलिए विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में इन दिनों एक विशेष पूजन अर्चन और अनुष्ठान किया जा रहा है। बाबा महाकाल से यह कामना भी की जा रही है कि जिस प्रकार वे शत्रुओं का नाश करते हैं। उसी प्रकार नरेंद्र मोदी जी के भी सभी संकटों को हर कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान करें।

विज्ञापन


इस अनुष्ठान को करने वाले महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आकाश गुरु ने बताया कि मोदी जी ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सनातन धर्म को गौरवान्वित करने का प्रयास किया है। उनके अब तक के कार्यकाल में सबका साथ सबका विकास जैसे कार्य हुए हैं। मोदी जी ने इस पद पर रहकर देश की जनता की सेवा की है। इसीलिए हमारी मनोकामना है कि मोदी जी की तीसरी बार जब प्रधानमंत्री पद की शपथ लें तो उनके रास्ते में किसी प्रकार की अड़चन ना आए। उनकी सभी विपदाएं भी समाप्त हो जाएं। 
विज्ञापन


महाकालेश्वर मंदिर के गर्भ ग्रह में किए जा रहे इस अनुष्ठान को लेकर उन्होंने बताया कि यह एक विशेष अनुष्ठान है, जिसके लिए बाबा महाकाल के शिवलिंग के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर रखकर भगवान का विशेष मंत्रो से पूजन अर्चन जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और पंचामृत अभिषेक किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की 29 सीट जीतकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीता मोदी जी का दिल
पंडित आकाश गुरु ने बताया उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान में भले ही भारतीय जनता पार्टी इतनी सीट ना ला पाई हो जीतने की कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का ही परिणाम है कि 29 सीटों में 29 सीट जीतकर डॉ. यादव ने यह साबित कर दिया कि वह अपनी पार्टी के प्रति आखिर कितने समर्पित हैं। उनके द्वारा की गई मेहनत का ही परिणाम है कि पूर्व के लोकसभा चुनाव में जो छिंदवाड़ा सीट कांग्रेस के पास थी, वह भी अब भारतीय जनता पार्टी जीत चुकी है और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का एक भी प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed