फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahakal News: Baba Mahakal decorated with a garland of lotus flowers

Ujjain Mahakal: भस्म आरती में निराले स्वरूप में बाबा का शृंगार, कमल के फूलों की माला पहनकर सजे महाकाल

Tue, 16 Jan 2024 09:02 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 16 Jan 2024 09:02 AM IST
सार

भगवान का आलौकिक स्वरूप में शृंगार पूरा होने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर महानिवार्णी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। 

विज्ञापन
Ujjain Mahakal News: Baba Mahakal decorated with a garland of lotus flowers
बाबा महाकाल की भस्म आरती। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पौष शुक्ल पक्ष की पंचमी पर आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का एक निराले स्वरूप में शृंगार किया गया। पहले बाबा का शृंगार हुआ फिर भस्म रमई गई और बाद में कमल के फूलों की माला पहनकर भक्तों को दर्शन दिए। 

विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही मंदिर में सर्वप्रथम पुजारी और पुरोहितों ने भगवान श्री गणेश, माता पार्वती, कार्तिकेय और बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद कपूर आरती की गई। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से किया गया और भगवान का आलौकिक स्वरूप में शृंगार पूरा होने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर महानिवार्णी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। 
विज्ञापन


भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल को कमल के पुष्पों की माला और आभूषण भी पहनाया गए। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed