{"_id":"644fe51045734a9d440c2e27","slug":"ujjain-mahakal-khatu-shyam-bhajan-singer-kanhaiya-mittal-visited-baba-mahakal-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakal: खाटू श्याम भजन गायक कन्हैया मित्तल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, गर्भगृह में सुनाया भजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakal: खाटू श्याम भजन गायक कन्हैया मित्तल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, गर्भगृह में सुनाया भजन
Mon, 01 May 2023 09:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 01 May 2023 09:43 PM IST
सार
महाकाल की नगरी उज्जैन में भजन गायक कन्हैया मित्तल ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान वे गर्भगृह में बाबा महाकाल को भजन सुनाए। दरबार में कन्हैया को देखकर कई श्रद्धालु अपने बीच पाकर खुश नजर आए।
विज्ञापन
कन्हैया मित्तल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल बाबा महाकाल के दर्शन पूजन के लिए मन्दिर पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भगृह से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर उन्हें 'मैं जपु राम राम' का भजन भी सुनाया।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु ने बताया कि खाटू श्याम के प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल सोमवार रात को घटिया क्षेत्र में आयोजित भजन संध्या में शामिल होने आए हैं। इसके पूर्व बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्होंने गर्भगृह से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया, जिसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की संध्या आरती भी की।
विज्ञापन
बता दें कि कन्हैया मित्तल एक महीने पहले ही उज्जैन आए थे। यहां उन्होंने भजन संध्या में शामिल होने के बाद बाबा महाकाल के दर्शन किए थे। वहीं, सोमवार को बाबा महाकाल के दरबार में कन्हैया मित्तल को देखकर कई श्रद्धालु प्रसिद्ध भजन गायक को अपने बीच पाकर खुश नजर आए।
विज्ञापन
