{"_id":"6492b07d01b801281b0c5605","slug":"ujjain-mahakal-jagannath-in-the-evening-aarti-and-baba-ganesha-form-seen-in-bhasmarti-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: संध्या आरती में जगन्नाथ तो भस्मारती में दिखा बाबा का गणेश स्वरूप, अलौकिक रूप देख मंत्रमुग्ध हुए भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: संध्या आरती में जगन्नाथ तो भस्मारती में दिखा बाबा का गणेश स्वरूप, अलौकिक रूप देख मंत्रमुग्ध हुए भक्त
Wed, 21 Jun 2023 01:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:40 PM IST
सार
बाबा महाकाल अपने भक्तों को अलग-अलग रूपों में दर्शन देते हैं। मंगलवार शाम को बाबा ने भक्तों को जगत के नाथ भगवान जगन्नाथ के रूप में दर्शन दिए तो वहीं, सुबह भस्मारती में विघ्नहर्ता गणेश के रूप में बाबा का श्रृंगार किया गया था।
विज्ञापन
बाबा महाकाल ने अद्भुत रूपों में दिए दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन श्रद्धालुओं को समय-समय पर होते हैं। कभी बाबा महाकाल होलकर, मन महेश, घटाटोप स्वरूप में दर्शन देते हैं, तो भस्म आरती में उनका निराकार से साकार रूप नजर आता है, लेकिन इसके साथ ही विशेष पर्वों पर बाबा महाकाल अनेक स्वरूपों में भी नजर आते हैं। मंगलवार शाम को हुई सांध्य आरती में भी ऐसा ही कुछ नजारा दिखाई दिया, जिसमें भगवान महाकाल को जगन्नाथ स्वरूप में सजाया गया था। जबकि आज सुबह भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल गणेश रूप में सजे नजर आए।
मंगलवार शाम संध्या आरती के बाद दर्शन करने बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं के चेहरे पर एक अलग ही प्रसन्नता थी, क्योंकि उन्हें बाबा महाकाल के साथ ही भगवान जगन्नाथ के दर्शनों का लाभ भी मंदिर में मिला। बाबा महाकाल के इस श्रृंगार को भक्तों ने खूब निहारा। जबकि आज सुबह भस्म आरती में भी बाबा महाकाल को भगवान गणेश के रूप में सजाया गया। इन दोनों की श्रृंगार की विशेषता थी कि जहां जगन्नाथ स्वरूप में बाबा महाकाल एक अलग ही कृपा बरसाते नजर आ रहे थे, तो वहीं, भगवान श्री गणेश के रूप में भी बाबा महाकाल की एक विशेष कृपा मिलती दिखाई दे रही थी। भक्तों ने इन दर्शनों का लाभ लिया और उसके बाद जय गणेश और जय जगन्नाथ की गूंज से मंदिर परिसर को गुंजायमान भी कर दिया। बता दें, इससे पहले मंगलवार को बाबा महाकाल का सालासर बालाजी के स्वरूप में अद्भुत श्रृंगार किया गया था।