फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain Mahakal: गृहमंत्री मिश्रा ने लिया महाकाल का आशीष, मोहन यादव की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

Thu, 16 Mar 2023 11:15 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 16 Mar 2023 11:15 AM IST
सार

गुरुवार सुबह गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गर्भग्रह से भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन व रुद्राभिषेक किया। जिसके बाद वह कुछ समय तक नंदी हॉल में बैठकर ओम नमः शिवाय का जाप करते भी नजर आए।

विज्ञापन
MP's Home Minister Narottam Mishra Visits Ujjain Mahakal Temple See Photos
बाबा महाकाल के दरबार में गृहमंत्री - फोटो : अमर उजाला
गृह, जेल एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा गुरुवार सुबह उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने सर्वप्रथम बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और उसके बाद वह उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ. यादव की मां लीला देवी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की।


गर्भगृह में किया पूजन
सुबह उज्जैन पहुंचे गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गर्भगृह से भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन व रुद्राभिषेक किया। जिसके बाद वह कुछ समय तक नंदी हॉल में बैठकर ओम नमः शिवाय का जाप करते भी नजर आए। डॉ मिश्रा इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के घर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने पहुँचे और इस कठिन समय में यादव परिवार को ढांढस बंधाया।


 
MP's Home Minister Narottam Mishra Visits Ujjain Mahakal Temple See Photos
उच्च शिक्षा मंत्री के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे गृहमंत्री - फोटो : अमर उजाला
महू की घटना पर बोले गृहमंत्री..
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने महू की घटना में जांच के आदेश देने की बात कही। वहीं, केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में एक आरोपी बढ़ा दिया गया है,  कल तक मेरे पास जीपीएफ घोटाले की जांच  रिपोर्ट आ जाएगी। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। आपने जेल कर्मियों के मामले में कहा कि किसी भी जेल कर्मी के साथ अन्याय नहीं होगा। सभी को न्याय मिलेगा
MP's Home Minister Narottam Mishra Visits Ujjain Mahakal Temple See Photos
पुणे के भक्त ने बाबा को अर्पित किया हार - फोटो : सोशल मीडिया
पुणे के भक्त ने बाबा महाकाल को चढ़ाया हार
महाराष्ट्र पुणे के निवासी श्रीकांत धूमल गुरु ने तीर्थ पुरोहित नीलेश गुरु की प्रेरणा से महाकाल दर्शन कर गर्भगृह में भगवान को गोल्ड पॉलिश किया हुआ सुंदर नक्काशीदार हार अर्पित किया। पूजन-अर्चन के बाद यह हार मंदिर प्रबंध समिति के गर्भगृह दर्शन प्रभारी राकेश श्रीवास्तव ने नंदीहाल में प्राप्त कर दानदाता का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत सत्कार किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed