{"_id":"64fece6c8528e7fa3a0f9bbd","slug":"ujjain-mahakal-former-karnataka-cm-b-s-yediyurappa-arrived-to-visit-mahakal-meditated-in-nandi-hall-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakal: महाकाल के दर्शन करने पहुंचे कर्नाटक के पूर्व सीएम बी एस येदियुरप्पा, नंदी हाल में लगाया ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakal: महाकाल के दर्शन करने पहुंचे कर्नाटक के पूर्व सीएम बी एस येदियुरप्पा, नंदी हाल में लगाया ध्यान
Mon, 11 Sep 2023 01:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:53 PM IST
सार
Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल के मंदिर में सोमवार को वीआईपी भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। सुबह गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने भगवान महाकाल के दर्शन किए तो वहीं कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा भी महाकाल मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने किए महाकाल के दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धार्मिक नगरी उज्जैन के लिए आज का दिन बड़ा खास है क्योंकि आज देवाधिदेव बाबा महाकाल भक्तों को 10 स्वरूपों में दर्शन देने के नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इसके पूर्व लगातार वीआईपी श्रद्धालु मंदिर में पहुंच रहे हैं। भस्मआरती में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। जिसके बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और फिर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का परिवार सहित पूजन अर्चन अभिषेक किया है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने बताया कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा आज धर्मपत्नी और बहू- बेटों के साथ सपरिवार बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने मंदिर आए थे। जहां उन्होंने गर्भगृह में भगवान का विशेष पूजन अर्चन किया और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का ध्यान भी लगाया। इस दौरान येदियुरप्पा के परिजनों ने नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कहीं। दर्शन पूजन के बाद श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री और उनके परिवार का समिति की ओर से स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन
सीएम शिवराज से मिले पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा
जिस समय कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा मंदिर में प्रवेश कर रहे थे, उसी समय मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंदिर से बाहर की ओर निकलने वाले थे। उसी समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की भेंट हुई, जिसमें उन्होंने कुछ देर चर्चा भी की।
वीआईपी नहीं बने आम दर्शनार्थियों के लिए बाधा
बताया जाता है कि आज जब वीआईपी मंदिर के गर्भगृह और नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन कर रहे थे, उस समय कभी भी आम श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई असुविधा नहीं हुई। आम श्रद्धालु रेलिंग से बाबा महाकाल के दर्शन करते रहे और वीआइपी के दर्शनों का सिलसिला भी जारी रहा।
राजमाता और देवास विधायक ने भी किए महाकाल के दर्शन
देवास की राजमाता और वर्तमान विधायक गायत्री राजे पवार आज (सोमवार) सुबह बाबा महाकाल के दर्शन करने परिवार सहित पहुंची, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ परिवार के अन्य लोग भी शामिल थे। गायत्री राजे पवार ने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन करने के साथ ही नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही।