{"_id":"669e6724c982e7935500b4a1","slug":"ujjain-mahakal-famous-singer-anuradha-paudwal-reached-door-of-baba-mahakal-had-darshan-from-the-silver-gate-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल के दर पर पहुंचीं प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल, चांदी द्वार से किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल के दर पर पहुंचीं प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल, चांदी द्वार से किए दर्शन
Mon, 22 Jul 2024 07:35 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:35 PM IST
सार
प्रमुख पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल सोमवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आई थीं, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया और नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही।
विज्ञापन
उज्जैन पहुंचकर अनुराधा पौडवाल ने महाकाल के दर्शन किए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रावण मास की शुरुआत होते ही बाबा महाकाल के दरबार में वीआईपी श्रद्धालुओं का आना शुरू हो चुका है। सुबह पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बाबा महाकाल के दर्शन किए थे, जिनके बाद प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल भी बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचीं, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए। नंदी हॉल में बैठकर ओम नमः शिवाय का जाप भी किया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि प्रमुख पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल सोमवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आई थीं, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया और नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही।
श्लोक गाकर की थी अपने करियर की शुरुआत
बताया जाता है कि अनुराधा पौडवाल ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म अभिमान में अभिनेत्री जया बच्चन के लिए एक श्लोक गाकर की थी। यह श्लोक उन्होंने संगीतकार सचिन देव वर्मन के निर्देशन में गाया था। इसके बाद से ही वह न सिर्फ फिल्मों के गीत गाती थीं बल्कि उनकी शुरुआत से ही रुचि भजन में भी थी यही कारण रहा की उन्होंने टी-सीरीज कंपनी के लिए कई भजन गाए।
विज्ञापन
मीडिया से कहा - बाबा महाकाल के दर्शन कर धन्य हो गई
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल ने मीडिया से कहा कि मैं बाबा महाकाल की अनन्य भक्त हूं। मैंने कई वर्षों तक शिव भजन गाए हैं। आज बाबा महाकाल के दर्शन कर मैं धन्य हो गई। मेरा काफी समय से सपना था कि मैं मंदिर पहुंचूं और यहां पर भगवान के दर्शनों का लाभ लूं,.जो आज पूरा हो गया।