फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahakal: Deputy Chief Minister Jagdish Deora arrived to have darshan of Baba Mahakal.

Ujjain Mahakal: Deputy CM देवड़ा ने दूध से किया महाकाल का अभिषेक, भारत बने विश्व गुरु... बाबा से की प्रार्थना

Thu, 28 Dec 2023 10:29 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 28 Dec 2023 10:29 AM IST
सार

गर्भग्रह से किया बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत विश्व गुरु बने यही बाबा महाकाल से कामना है।

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Deputy Chief Minister Jagdish Deora arrived to have darshan of Baba Mahakal.
परिवार के साथ महाकाल के दर्शन करते उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा आज सुबह परिवार सहित बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। वहां उन्होंने गर्भग्रह से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन, दर्शन और अभिषेक किया और भारत विश्व गुरु बने ऐसी बाबा महाकाल से कामना भी की। 

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा गुरुवार की सुबह बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने गर्भग्रह से परिवार सहित बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और अभिषेक कर बाबा महाकाल की आरती की। इसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में पं. प्रदीप गुरु और पं. यश गुरु के आचार्यत्व मे महामृत्युंजय मंत्र के साथ बाबा महाकाल की आराधना भी की। 
विज्ञापन




मीडिया से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद सभी पर रहे देश आगे बढ़े और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत विश्व गुरु बने और उच्च स्थान प्राप्त करें, ऐसी बाबा महाकाल से मैं कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश प्रगति की राह पर अग्रसर हो और सब कुछ खुशहाल रहे ऐसी मेरी कामना है। इस अवसर पर पंडित राजेंद्र शर्मा गुरु और सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की ओर से स्वागत सम्मान किया गया। राहुल गांधी की यात्रा पर कहा कि आज तक कांग्रेस ने किसी के साथ न्याय नहीं किया इस यात्रा से भी कुछ नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा का आशीर्वाद है जो मैं आज इस पद पर पहुंचा हूं
उन्होंने ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पहले मैं उज्जैन का प्रभारी मंत्री रहा हूं। वर्तमान में पार्टी ने मुझे डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी है। बाबा महाकाल की कृपा के बारे में आपने कहा कि उन्हीं का आशीर्वाद है जो मैं आज इस पद पर पहुंचा हूं। मंत्रिमंडल के बारे में आपने कहा कि यह मंत्रिमंडल अच्छा बना है। संतुलित मंत्रिमंडल है। सभी मिलजुलकर कार्य करेंगे और मध्यप्रदेश को आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। आने वाले लोकसभा चुनाव में 29 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी विजयश्री होगी। भाजपा के प्रति जनता में अपार उत्साह नजर आ रहा है जोकि चुनाव में भी साफतौर पर दिखाई देगा। 



कांग्रेस पार्टी ने आज तक किसी के साथ न्याय नहीं किया
राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर कहां के कांग्रेस पार्टी ने आज तक किसी के साथ न्याय नहीं किया है। विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में जनता ने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत दिया राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। इससे पता चलता है कि जनता काम करने वालों को और उन्हीं की सरकार को चाहती है भारतीय जनता पार्टी ने बहुत काम किए हैं। इसलिए जनता का आशीर्वाद भी उन्हें ही मिल रहा है और इस बार तो मोदी जी ने गारंटी दी है। इसीलिए मुझे ही नहीं बल्कि जनता को भी अब विकास कार्यों पर कोई शंका नहीं है। मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे पर कहां यह प्रश्न आप वही पूछ ले तो अच्छा रहेगा।


सर्किट हाउस पर हुआ जोरदार स्वागत
मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम बनने के बाद जगदीश देवड़ा पहली बार उज्जैन पहुंचे थे। उनका सर्किट हाउस पर जोरदार स्वागत किया गया। डिप्टी सीएम से मिलने के लिए भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सर्किट हाउस पहुंचे थे। जिनसे देवड़ा ने आत्मीयता के साथ मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed