फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahakal: CM Shivraj along with his family reached the shelter of Baba Mahakal

Ujjain Mahakal: महाकाल की शरण में सपरिवार पहुंचे CM शिवराज, अच्छी बारिश की प्रार्थना स्वीकार करने पर की पूजा

Mon, 11 Sep 2023 12:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 11 Sep 2023 12:49 PM IST
सार

Ujjain Mahakal: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को महाकालेश्वर पहुंचे और बारिश की कामना पूरी होने पर बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन किया। इस दौरान उनके साथ पत्नी साधना सिंह और पुत्र कुणाल सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: CM Shivraj along with his family reached the shelter of Baba Mahakal
महाकाल मंदिर के गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन करते सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगभग दो सप्ताह पूर्व बारिश न होने के कारण खराब हो रही फसलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष अनुष्ठान करवाया था और बाबा महाकाल से कामना की थी कि वे अपना आशीर्वाद बनाएं ओर प्रदेश में अच्छी बारिश करें। मुख्यमंत्री की इस प्रार्थना को बाबा महाकाल ने स्वीकार कर लिया इसलिए आज सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धर्मपत्नी साधना सिंह और पुत्र कुणाल के साथ बाबा महाकाल के दरबार में आए, जहां उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर शासकीय पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में विशेष पूजन अर्चन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


गर्भगृह में भी किया विशेष पूजन अर्चन
पंडित प्रदीप गुरु, पंडित दिलीप गुरु, पंडित यश गुरु के द्वारा विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार के द्वारा महामृत्युंजय के मन्त्रों से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन करवाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री व उनके परिवार बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव दिखे अंतर्ध्यान, साधना ने की मन्त्रों से साधना
नंदी हाल में शासकीय पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में मुख्यमंत्री और उनके परिवार का विशेष पूजन अर्चन करवाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां बाबा महाकाल की आराधना में हाथ जोड़कर लीन दिखाई दिए तो वहीं, पत्नी साधना सिंह मन्त्रों का जाप कर मंत्र साधना करती नजर आईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed