{"_id":"62f3db7ede8732250641d1c4","slug":"ujjain-mahakal-bjym-workers-broke-barricades-and-entered-nandi-hall-misbehaved-with-security-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakal: भाजयुमो कार्यकर्ता बैरिकेड्स तोड़कर घुसे नंदी हॉल में, सुरक्षाकर्मियों से बदसलूकी, दो पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakal: भाजयुमो कार्यकर्ता बैरिकेड्स तोड़कर घुसे नंदी हॉल में, सुरक्षाकर्मियों से बदसलूकी, दो पर FIR
Wed, 10 Aug 2022 11:04 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:04 PM IST
सार
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर मंदिर में घुसने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों से बदसलूकी की गई। इस दौरान भक्तों में अफरातफरी रही। देर शाम दो लोगों के खिलाफ एफआईआर कर ली गई है।
विज्ञापन
भाजयुमो के कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर मंदिर के नंदी हॉल में घुसने लगे।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह हंगामे की स्थिति बन गई। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर मंदिर में घुसने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों से बदसलूकी की गई। इस दौरान भक्तों में अफरातफरी का माहौल नजर आया। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी बगले झांकते नजर आए।
बता दें कि बुधवार को भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या उज्जैन पहुंचे थे। सुबह जब वे मंदिर में दर्शन कर रहे थे, कुछ कार्यकर्ता गर्भगृह में चले गए थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे भाजयुमो के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मंदिर में एकत्र हो गए। पहले तो वे नंदी हॉल से दर्शन करते रहे, फिर बैरिकेड तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। जब सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो बैरिकेड्स को गिरा दिया। सुरक्षाकर्मियों से बदसलूकी की। ये हंगामा कार्यकर्ता तेजस्वी से मिलने के लिए कर रहे थे।
इस हंगामे के बीच दर्शन करने पहुंचे आम श्रद्धालु सहमे नजर आए। कुछ भक्त तो बिना दर्शन किए ही मंदिर से बाहर हो गए। बताया जाता है कि भक्तों ने शिकायत के लिए अधिकारियों को भी तलाशा, पर कोई मिला नहीं। मीडिया ने जब मंदिर में बनी स्थिति को लेकर अधिकारियों को कॉल किया गया तो संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
दो लोगों के विरुद्ध FIR
सारे घटनाक्रम के बाद महाकाल मंदिर समिति ने शिकायती आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर महाकाल थाना पुलिस ने फुटेज देखकर एफआईआर दर्ज की है। अभी दो कार्यकर्ताओं को नामजद आरोपी बनाया गया है।