फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahakal Bhasm Arti: Baba Mahakal decorated with Tripund and Trinetra in Bhasm Aarti

Ujjain Mahakal Bhasm Arti: भस्म आरती में त्रिपुंड और त्रिनेत्र लगाकर सजे बाबा महाकाल, जयकारों से गूंजा मंदिर

Mon, 10 Jun 2024 07:59 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 10 Jun 2024 07:59 AM IST
सार

Mahakal Bhasm Arti Darshan: चतुर्थी तिथि व सोमवार के संयोग पर भस्म आरती में बाबा महाकाल के मस्तक पर सूर्य, त्रिपुंड और त्रिनेत्र लगाया गया। मनमोहक शृंगार देख सभी श्रद्धालु प्रफल्लित नजर आए। 

विज्ञापन
Ujjain Mahakal Bhasm Arti: Baba Mahakal decorated with Tripund and Trinetra in Bhasm Aarti
भस्म आरती में किया गया बाबा महाकाल का शृंगार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खोले गए। गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पण्डे पुजारी ने पूजन किया, तत्पश्चात दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई। 
विज्ञापन


आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि चतुर्थी तिथि व सोमवार के संयोग पर भस्म आरती में बाबा महाकाल के मस्तक पर सूर्य, त्रिपुंड और त्रिनेत्र लगाया गया। मनमोहक शृंगार देख सभी श्रद्धालु प्रफल्लित नजर आए। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। इससे पूरा मंदिर परिसर मे जय भोले बाबा तव शरणम जय महाकालेश्वर तव शरणम की गूंज से गुंजायमान हो गया। 
विज्ञापन


 

Ujjain Mahakal Bhasm Arti: Baba Mahakal decorated with Tripund and Trinetra in Bhasm Aarti
महाकाल का गर्भगृह मोगरे के फूलों से सजाया गया - फोटो : अमर उजाला
महाकाल के भक्त ने मोगरे से सजवाया मंदिर
श्री महाकालेश्वर मंदिर में पुजारी आकाश शर्मा के यजमान जयपुर से पधारे शेखर जी द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 1.5 क्विंटल मोगरे के पुष्प से श्री महाकालेश्वर भगवान का शृंगार व श्री गर्भगृह व नन्दी मंडपम की पुष्प सज्जा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed