फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahakal: Baba woke up at 2:30 am on the fifth Monday of Sawan, Jai Shri Mahakal echoed

Ujjain Mahakal: सावन के पांचवें सोमवार पर रात ढाई बजे जागे बाबा, मंदिर के पट खुलते ही गूंजा जय श्री महाकाल

Mon, 07 Aug 2023 09:34 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 07 Aug 2023 09:34 AM IST
सार

सावन के पांचवें सोमवार पर श्रद्धालुओं के लिए बाबा महाकाल सुबह 2:30 बजे जागे। महाकाल मंदिर के पट खुलने के बाद बाबा का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने चलायमान भस्मआरती के दर्शन किए।

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Baba woke up at 2:30 am on the fifth Monday of Sawan, Jai Shri Mahakal echoed
बाबा महाकाल के भस्मारती दर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास के पांचवे सोमवार पर आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप में होने वाली भस्मआरती के दर्शनों के लिए देर रात से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगना शुरू हो गई, जिसके बाद रात 2:30 बजे मंदिर के पट खुलते ही पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो उठा। भस्मआरती के पहले मंदिर में पुजारी, पुरोहितों ने जलाभिषेक कर भगवान महाकाल का भांग और सूखे मेवे से श्रृंगार किया। पूजन के बाद महानिवार्णी अखाड़े ने भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने चलायमान दर्शन व्यवस्था के तहत अपने इष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया।  
विज्ञापन


विज्ञापन


श्रावण मास में बाबा महाकाल के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस मास में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल की सुबह होने वाली भस्म आरती के दर्शनों का लाभ मिल सके इसीलिए मंदिर में इन भस्मआरती के चलायमान दर्शन की व्यवस्था की गई है। जिसका लाभ प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को मिल रहा है। आज श्रावण मास के पांचवे सोमवार पर भी शहर ही नहीं बल्कि देश विदेशों से आए श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शनों का लाभ लिया। रात 2:30 बजे से शुरू हुआ बाबा महाकाल के दर्शनों का क्रम अनवरत जारी है। श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed