फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahakal: Baba Mahakal dressed in Bhasmarti wearing a garland of Makhana

Ujjain Mahakal: मखाने की माला पहनकर भस्मारती में सजे बाबा महाकाल, मस्तक पर दमका वैष्णव सम्प्रदाय का तिलक

Sat, 02 Mar 2024 08:56 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 02 Mar 2024 08:56 AM IST
सार

यू.एस. के काउंसलर माइक हेंगी ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए और नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना कही। 

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Baba Mahakal dressed in Bhasmarti wearing a garland of Makhana
मखाने की माला से हुआ महाकाल का शृंगार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी पर शनिवार तड़के भस्म आरती हुई। इस दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन अर्चन किया। 

विज्ञापन


प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को रजत का मुकुट और रुद्राक्ष व मखाने की माला धारण करवाई गई। आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज बाबा महाकाल का विशेष शृंगार तो किया ही गया था। वहीं भांग से शृंगार कर बाबा महाकाल के मस्तक पर वैष्णव सम्प्रदाय का तिलक भी लगाया गया था। 
विज्ञापन


इसके बाद बाबा महाकाल को आभूषण पहनाए गए और मिष्ठानो का विशेष भोग भी लगाया गया। बाद में बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई। भस्म आरती मे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




यू.एस. के काउंसलर माइक हेंगी ने नंदी जी के कानो में कही मनोकामना
मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव 2024 आयोजित किया गया है। इसमे फॉरेन डेलीगेट्स की भी सहभागिता है। यू.एस. के काउंसलर माइक हेंगी ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए और नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना कही। पूजन पुजारी आकाश शर्मा द्वारा सम्पन्न करवाया गया। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी, प्रशासक के निज सचिव प्रशान्त त्रिपाठी, सत्कार सहायक चन्द्रप्रकाश शर्मा द्वारा उनका सम्मान किया गया।


मंदिर के विकास कार्यों हेतु आई नगद राशि
श्री महाकालेश्वर मंदिर में  महाराष्ट्र के इगतपुरी से आए श्री योगेश मदनलाल मालपाणी द्वारा पुरोहित नीरज शर्मा की प्रेंरणा से 1,11,111 रुपये की नगद राशि दान की गई। इसके अतिरिक्त श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित विपुल चतुर्वेदी व पीयूष चतुर्वेदी की प्रेंरणा से श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन हेतु पधारे मनीष भारद्वाज ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास कार्य हेतु रुपये 51,000 की नगद राशि दान में प्रदान की गई। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दर्शन व्यवस्था के नोडल अधिकारी राकेश श्रीवास्तव द्वारा दोनो दानदाता द्वारा नगद राशि प्राप्त कर दानदाता को रसीद प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed