फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahakal: Baba Mahakal decorated with Vaishnav Tilak in Bhasma Aarti, beautiful adornment done with mawa

Ujjain Mahakal: भस्म आरती में वैष्णव तिलक लगाकर सजे बाबा महाकाल, मावे से हुआ मनमोहक शृंगार

Tue, 14 May 2024 07:35 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 14 May 2024 07:35 AM IST
सार

सप्तमी तिथि मंगलवार को बाबा महाकाल का भस्म आरती शृंगार मावे से किया गया। उनके मस्तक पर वैष्णव तिलक लगाया गया था। सैकड़ों भक्त महाकाल की भस्म आऱती में शामिल हुए। 

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Baba Mahakal decorated with Vaishnav Tilak in Bhasma Aarti, beautiful adornment done with mawa
महाकाल के भस्म आरती दर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैसाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर मंगलवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खोले गए। पंडे-पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।
विज्ञापन


कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट रुद्राक्ष व मुंड माला धारण करवाई गई। आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज सप्तमी तिथि पर मंगलवार की भस्मआरती में बाबा महाकाल का मावे से शृंगार किया गया और उनके मस्तक पर वैष्णव तिलक लगाकर मुंड माला पहनाकर भगवान को सजाया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई और भोग भी लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। इससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed