फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Mahakal: Baba Mahakal decorated with silver adornment in Bhasmarti

Ujjain Mahakal: भस्मारती में चांदी के शृंगार से सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने किए बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन

Tue, 12 Mar 2024 08:16 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 12 Mar 2024 08:16 AM IST
सार

भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Baba Mahakal decorated with silver adornment in Bhasmarti
बाबा महाकाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आप प्रतिदिन बाबा महाकाल के विभिन्न स्वरूपों में दर्शन करते हैं। कभी बाबा महाकाल का मावे से शृंगार किया जाता है तो कभी भांग और पूजन सामग्री से लेकिन प्रतिदिन होने वाले शृंगार की एक विशेष बात जरूर होती है और वह यह कि इस शृंगार में बाबा महाकाल स्वर्ण नहीं बल्कि पूरे शृंगार में चांदी का उपयोग करते हैं। बिलपत्र, मुंडों की माला, रुद्राक्ष, मुकुट हो या भोग लगाने के पात्र सब कुछ चांदी के ही होते हैं।

विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया पर मंगलवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन अर्चन किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और रुद्राक्ष और पुष्पों की माला धारण करवाई गई।
विज्ञापन


आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज द्वितीया की भस्मआरती में बाबा महाकाल को बिलपत्र, मुंडों की माला, रुद्राक्ष, मुकुट हो या सर्प सब कुछ सोने नहीं चांदी का अर्पित कर पूजन किया गया और मिष्ठान का भोग भी लगाया गया था। शृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed