फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahakal: Baba Mahakal adorned with a new crown during Bhasma Aarti

Ujjain Mahakal: भस्म आरती में नया मुकुट पहनकर सजे बाबा महाकाल, आंकड़े की पहनी माला, आम का लगाया गया भोग

Fri, 31 May 2024 08:15 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 31 May 2024 08:15 AM IST
सार

अष्टमी तिथि और शक्रवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार कर बाबा को नवीन मुकुट और आकड़े की माला पहनाई गई।

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Baba Mahakal adorned with a new crown during Bhasma Aarti
आकड़े की माला से सजे बाबा महाकाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर शुक्रवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया। 

विज्ञापन


इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई। आज के शृंगार की विशेष बात ये रही कि आज अष्टमी तिथि व शक्रवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार कर बाबा महाकाल को नवीन मुकुट और आकड़े की माला से सजाया गया। बाद में कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई और आम का भोग भी लगाया गया। 
विज्ञापन


बाद में महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed