फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain madhya pradesh Chief Minister Mohan Yadav took a dip in Shipra, said this

Ujjain: 'प्रश्न ना उठाएं मां शिप्रा की पवित्रता बनी रहने दें', डुबकी लगाकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कही यह बात

Thu, 02 May 2024 02:11 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 02 May 2024 02:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन में शिप्रा स्नान किया। उन्होंने घाट पर पहुंचकर डुबकी लगाई और प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की। 

विज्ञापन
Ujjain madhya pradesh Chief Minister Mohan Yadav took a dip in Shipra, said this
सीएम मोहन यादव ने शिप्रा में डुबकी लगाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे जहां वह सबसे पहले मां शिप्रा के तट रामघाट पहुंचे। जहां उन्होंने शिप्रा नदी में डुबकी लगाई और कुछ देर तक तैराकी का आनंद भी लिया। मां शिप्रा में डुबकी लगाने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मां शिप्रा की पवित्रता पर प्रश्न उठाने वाले लोगों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रश्न ना उठाएं मां शिप्रा की पवित्रता बनी रहने दें। 
विज्ञापन


लगभग एक सप्ताह पूर्व मां शिप्रा में गंदे नाले का पानी मिलने पर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी महेश परमार नाले के पास ही बैठ गए थे और इस दुर्गंध वाले पानी के शिप्रा में मिलने पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर कई प्रश्न उठाए थे। यही नहीं इसके बाद वह नदी में उतरे थे जहां उन्होंने इस गंदे नाले के पानी के कारण मैली हो रही मां शिप्रा में ही डुबकी लगाई थी और इस पानी का आचमन कर सूर्य को अर्ध्य भी चढ़ाया था। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी महेश परमार द्वारा केंद्र और राज्य सरकार पर शिप्रा शुद्धिकरण को लेकर उठाए गए प्रश्न के बाद आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रामघाट पहुंचे जहां उन्होंने मां शिप्रा को पावन और स्वच्छ बताते हुए डुबकी लगाई। 
विज्ञापन


मीडिया से यह बोले मुख्यमंत्री डॉ यादव
मां शिप्रा में डुबकी लगाने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा महाकाल की नगरी मे 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है। शिप्रा के पावन तट पर स्नान करने का विशेष महत्व है यहां की परंपरा है कि हम यहां डुबकी लगाकर इस तीर्थ का महत्व बढ़ाएं। आपने कहा कि बड़ा दुख होता है जब कभी-कभी कुछ लोग मां शिप्रा पर प्रश्न उठाते हैं हम सब जानते हैं कि यह मां शिप्रा का तट है इसकी पवित्रता सदैव बनी रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed