फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Liquor theft case was entangled in two police stations, theft case registered after 11 months

Ujjain: दो थानों में उलझा था शराब चोरी का मामला, 11 महीने के बाद अब हुआ चोरी का प्रकरण दर्ज

Wed, 13 Dec 2023 11:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 13 Dec 2023 11:36 PM IST
सार

शराब चोरी का मामला 11 महीने तक दो थानों के बीच उलझता रहा। आखिरकार अब मामले में प्रकरण दर्ज हो सका है। मामला दो लाख रुपये की शराब चुराने का है। 

विज्ञापन
Ujjain: Liquor theft case was entangled in two police stations, theft case registered after 11 months
शराब चोरी मामले में 11 महीने बाद प्रकरण दर्ज हो सका है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो थानों की सीमा के बीच एक चोरी की वारदात में पुलिस को प्रकरण दर्ज करने में लगभग 11 महीने का समय लग गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद 13 दिसंबर को इस मामले में प्रकरण दर्ज किया है। 
विज्ञापन


20 जनवरी 2023 को भोपाल से लोडिंग पिकअप क्रमांक एमपी 04 जीबी 0487 से शासकीय शराब जावरा के लिए रवाना की गई थी। रास्ते मे अज्ञात बदमाशों ने लोडिंग की तिरपाल काटकर 2 लाख रुपये कीमत की शराब चोरी कर ली थी। चालक अमित शर्मा को देवास रोड पर वारदात का पता चला था। उसने नरवर थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मामला अपने थाना क्षेत्र का नहीं होना बताया था। चालक की शिकायत महाकाल थाने भी पहुंची थी, लेकिन वहां भी शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया था। 11 माह बाद सामने आया कि शराब चोरी की वारदात को अज्ञात बदमाशों चिंतामण ब्रिज के नीचे अंजाम दिया था। जिसके आधार पर चिंतामण गणेश थाना पुलिस ने चालक अमित शर्मा की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed