फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Lata Wankhede reached the court of Baba Mahakal as soon as she got the Lok Sabha ticket

Ujjain: लोकसभा की टिकट मिलते ही बाबा महाकाल के दरबार पहुंचीं लता वानखेड़े, चांदी द्वार से किए दर्शन

Sun, 03 Mar 2024 10:12 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 03 Mar 2024 10:12 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में सागर से भाजपा उम्मीदवार बनाई गई लता वानखेड़े बाबा महाकाल के दरबार मे पहुंचीं। इस दौरान चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल से विशेष प्रार्थना भी की।

विज्ञापन
Ujjain: Lata Wankhede reached the court of Baba Mahakal as soon as she got the Lok Sabha ticket
महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं लता वानखेड़े - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर से भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े रविवार को महाकाल के दरबार में पहुंचीं। उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और प्रार्थना की। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश की 24 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें सागर से लता वानखेड़े के नाम की घोषणा कर भाजपा ने चौंका दिया है। हालांकि लता वानखेड़े लंबे समय से राजनीति से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने सरपंच पद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। बाद में वे भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और उसके बाद मध्यप्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष पद पर काबिज रही हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव में भाजपा से उम्मीदवार बनने के बाद लता वानखेड़े रविवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचीं, जहां उन्होंने महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। 

श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की जनसंपर्क अधिकारी गोरी जोशी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में सागर से भाजपा उम्मीदवार बनाई गई लता वानखेड़े बाबा महाकाल के दरबार मे पहुंचीं। इस दौरान चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल से विशेष प्रार्थना भी की। इस दौरान आपके साथ उज्जैन की  निगम सभापति कलावती यादव, भाजपा नेत्री प्रमिला यादव, यशोदा शर्मा भी उपस्थित रहीं। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक के निज सचिव प्रशान्त त्रिपाठी, सत्कार सहायक सौरभ ओझा द्वारा उनका सम्मान किया गया। 
विज्ञापन


तीन बार सरपंच का चुनाव जीत चुकी हैं लता वानखेड़े
सागर लोकसभा सीट से लता वानखेड़े को सांसद प्रत्याशी बनाया गया है। 54 वर्षीय लता वानखेड़े पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वे महिला सम्मान और उत्थान की दिशा में कार्य करती रही हैं। कई सामाजिक संगठनों से जुड़कर वे काम कर रही हैं। उन्होंने तीन विषय अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, पत्रकारिता में पीजी की है। वहीं ग्रामीण महिला के सामाजिक उत्थान में पत्रकारिता की भूमिका पर पीएचडी की है। लता वानखेड़े ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष मध्यप्रदेश की सबसे बडी पंचायतों में से एक मकरोनिया ग्राम पंचायत से 1995 में सरपंच चुनाव लड़ा था और जीतीं। वे ग्राम पंचायत मकरोनिया की लगातार तीन बार सरपंच रह चुकी हैं। याद रहे कि लता वानखेड़े भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता और संगठन में कई पदों पर रही हैं। वर्तमान में लता वानखेड़े प्रदेश मंत्री, संगठन प्रभारी जिला विदिशा, भारत स्काउट गाइड मप्र उपाध्यक्ष, महिला जागृति संस्था मप्र की अध्यक्ष, कुर्मी क्षत्रिय समाज की महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Ujjain: Lata Wankhede reached the court of Baba Mahakal as soon as she got the Lok Sabha ticket
महाकाल के दर्शन करने पहुंचा फॉरेन डेलीगेट्स का दल - फोटो : सोशल मीडिया
फॉरेन डेलीगेट्स ने भी किए बाबा महाकाल के दर्शन
धार्मिक नगरी उज्जैन आयोजित किए गए रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव मे फॉरेन डेलीगेट्स ने भी सहभागिता की। फॉरेन डेलिगेट्स सेवन डी. चुंग(जेना चुंग), जिन सुंग पार्क, सुंग बिन पार्क, इन चैन च्यो ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक के निज सचिव प्रशान्त त्रिपाठी, सत्कार सहायक सौरभ ओझा द्वारा उनका सम्मान किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed