फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Kumar Vishwas reached Ujjain to thank Baba Mahakal after his daughter's wedding

Ujjain: बिटिया की शादी के बाद बाबा महाकाल को धन्यवाद कहने उज्जैन पहुंचे कवि कुमार विश्वास, दर्शन कर यह कहा

Mon, 17 Mar 2025 02:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 17 Mar 2025 02:40 PM IST
सार

ख्यात कवि और पूर्व आप नेता कुमार विश्वास श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। वे अपनी बेटी के विवाह के सफल आयोजन पर धन्यवाद अर्पित करने आए थे। मंदिर समिति ने उनका सम्मान किया। कुमार विश्वास ने महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष किया।

विज्ञापन
Ujjain: Kumar Vishwas reached Ujjain to thank Baba Mahakal after his daughter's wedding
कुमार विश्वास पहुंचे महाकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रख्यात कवि, वक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी में नेता रह चुके कुमार विश्वास सोमवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कुमार विश्वास अपनी बिटिया का विवाह निर्विघ्न रूप से संपन्न होने पर बाबा महाकाल के दरबार में उन्हें धन्यवाद देने के साथ ही शीश नवाने के लिए पहुंचे थे। 
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि प्रसिद्ध कवि और रामकथा वाचक कुमार विश्वास आज बाबा महाकाल के दर्शन करने परिवार के कुछ लोगों के साथ उज्जैन पहुंचे थे। जहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का पूजन किया। इस दौरान कुमार विश्वास गले में पुष्पमाला पहने हुए थे और उन्होंने कुर्ता पजामा पहन रखा था। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद कुमार विश्वास ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं बाबा महाकाल से कुछ मांगने नहीं आया हूं क्योंकि मैं उनसे क्या मांगूं, वह सबका मन जानते हैं और जो सबका मन जानते हैं। वही भोला भंडारी हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भस्म आरती में चंद्र लगाकर सजे बाबा महाकाल, सीएम की पत्नी ने दर्शन कर मांगी ये मनोकामना
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार विश्वास ने कहा कि गृहस्थ आश्रम के सबसे योग्य कर्तव्य का निर्वहन करने के बाद में बाबा महाकाल के दरबार में आया हूं। बाबा महाकाल ने मेरे सब कार्य निर्विघ्न रूप से संपन्न किया। इसीलिए मैं यहां उन्हें धन्यवाद देने और आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन आया हूं। शादी के बाद अभी बच्चे बाहर गए हैं लेकिन जब वह आएंगे तो मैं उन्हें भी बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने यहां जरूर लाऊंगा। मेरे पूरे परिवार पर बाबा महाकाल की कृपा रही है जब भी मुझे समय मिलता है मैं यहां आकर बाबा महाकाल के दर्शन कर उनके चरणों में शीश झुकाने चला आता हूं। 

 

Ujjain: Kumar Vishwas reached Ujjain to thank Baba Mahakal after his daughter's wedding
कुमार विश्वास पहुंचे महाकाल - फोटो : अमर उजाला
सत्कार अधिकारी ने किया सम्मान
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सत्कार अधिकारी अभिषेक शर्मा ने कुमार विश्वास का सम्मान किया और उन्हें बाबा महाकाल का दुपट्टा पहनने के साथ ही स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इस दौरान कुमार विश्वास बाबा महाकाल की भक्ति में इतने लीन दिखाई दिए कि उन्होंने जय श्री महाकाल और हर हर महादेव का उद्घोष भी किया। 

तीन दिनों पहले ही की बिटिया की शादी
याद रहे कि कुमार विश्वास ने अपनी बेटी अग्रता शर्मा का विवाह पवित्र के साथ संपन्न करवाया है। यह विवाह बंधन निर्विघ्न रूप से संपन्न होने पर ही आज कुमार विश्वास बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे। 

ये भी पढ़ें- फिल्म निर्माता अनिल शर्मा के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचे रंजीत, बोले किसने किया करियर बर्बाद

जानिए कौन हैं कुमार विश्वास
कुमार विश्वास  भारतीय हिन्दी कवि, वक्ता और सामाजिक-राजनैतिक कार्यकर्ता हैं। वे आम आदमी पार्टी के नेता रह चुके हैं। उनका मूल नाम विश्वास कुमार शर्मा है। वे युवाओं के अत्यन्त प्रिय कवि हैं। हिंदी को भारत विश्व तक पुनः स्थापित करने वाले कुमार विश्वास के कविता के मंचन, वाचन, गायन के साथ साथ वकतृत्व प्रतिभा के भी धनी हैं। मंच संचालन, गायन, काव्य वाचन, पाठन, लेखन आदि सब विधाओं में निपुण कुमार विश्वास हिंदी के प्राध्यापक भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed