फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Kailash Vijayvargiya said I am neither the CM claimant nor the national president I am a BJP worker

Politics: विजयवर्गीय बोले- मैं न तो CM पद का दावेदार हूं, न ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का, BJP का कार्यकर्ता हूं

Sat, 05 Aug 2023 12:36 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 05 Aug 2023 12:36 PM IST
सार

उज्जैन पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बड़नगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में खुद को लेकर सामने आए। उन्होंने कहा कि मैं न तो मुख्यमंत्री का दावेदार हूं और न ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का, मैं सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं।

विज्ञापन
Ujjain Kailash Vijayvargiya said I am neither the CM claimant nor the national president I am a BJP worker
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बड़नगर में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने खुद के सीएम बनने और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के दावेदारी की बात को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता हूं। जो काम मुझे मिलता है, उसे जवाबदारी से पूरा करने का प्रयास करता हूं।

विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि चेहरा कमल का है और शिवराज जी मुख्यमंत्री हैं तो इस चुनाव में उनका चेहरा तो रहेगा। भाई-भतीजावाद के सवाल पर कहा कि कुछ अपवाद को छोड़ दो। भाई भतीजावाद को प्रश्रय नहीं देंगे।
विज्ञापन


बड़नगर में पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली पराजय के जवाब में विजयवर्गीय ने कहा कि हमसे ही कोई कमी रह गई होगी, इसलिए हम यहां से हारे, वर्ना कांग्रेस में इतना सामर्थ्य नहीं कि वो भाजपा को हरा सके। भारतीय जनता पार्टी में कलेक्टिव लीड़रशिप है। जहां सामूहिक रूप से निर्णय लिये जाते हैं, पिछली बार बड़नगर विधानसभा सीट को लेकर प्रत्याशी चयन हुआ, उस दौरान मेरे सहित सभी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में आकर भी गुनहगार नहीं बच पाएंगे
जिस व्यक्ति ने किसी भी जगह रहकर गलत काम किया है, उसके खिलाफ जांच एजेंसी अपना काम कर रही है। जो लोग वास्तव में दोषी हैं, उसने खिलाफ कार्रवाई भी हो रही है। भाजपा में जो आ रहा है वह ठीक है। उसे मना नहीं करते, लेकिन भाजपा में आने से पहले जो पाप किए हैं, उसकी सजा तो उसे मिलेगी। 


बंगाल में वोटर अपने वोट का उपयोग कर ही नहीं पाते
बंगाल की भयावह स्थिति के बारे मे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रजातंत्र में सत्ता परिवर्तन के लिए वोट लगता है लेकिन वहां दुर्भाग्य से वोट डालने नहीं दिया जाता है। हिंसक राजनीति का जवाब हिंसा से नहीं प्रजातांत्रिक तरीके से ही दिया जा सकता है। हमारा जनाधार बंगाल में बढ़ा है। जहां 10 सीटें आई हैं, हम वहां भी विजय प्राप्त करेंगे। लोग साहस करके ममता जी के खिलाफ वोट डालने जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed