फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Husband reached to pick up his wife knifed after dispute between both sides, police detained 11 people

Ujjain: पत्नी को लेने पहुंचा पति, दोनों पक्षों में विवाद के बाद चाकूबाजी, पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया

Tue, 18 Jul 2023 10:45 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 18 Jul 2023 10:45 AM IST
सार

नूरउद्दीन और मतिन ने हरीश को पकड़ लिया और वाहिद ने बीच-बचाव करने पर उसके पेट, गर्दन, हाथ पर चाकू से चार वार कर दिये। हरीश के लहूलुहान होते ही सभी कार और ऑटो में सवार होकर भाग निकले। हरीश को जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
Ujjain: Husband reached to pick up his wife knifed after dispute between both sides, police detained 11 people
चाकूबाजी की घटना में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के नीलगंगा कब्रिस्तान में दो परिवारों के बीच विवाद में हुई चाकूबाजी के दौरान एक युवक लहूलुहान हो गया था। पुलिस ने चार महिलाओं सहित मामले में 11 लोगों को हिरासत में लिया है।  एसआई जितेन्द्र सोलंकी ने बताया कि नीलगंगा कब्रिस्तान में रहने वाली तस्लिमा पिता रियाज शाह ढाई सालों से अपने मायके में रह रही थी। रविवार रात 11 बजे शाजापुर से पति नूरउद्दीन पिता शब्बीर शाह अपने परिवार के साथ दो कार और ऑटो में सवार होकर लेने पहुंचा था। जहां दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया। तस्लिमा ने अपने भाई समीर शाह को विवाद की जानकारी दी। वह दोस्त हरीश पासी और कुंदन पासी निवासी जबरन कॉलोनी के साथ घर पहुंचा। जहां नूरउद्दीन और उसका परिवार बहन, मां के साथ मारपीट कर रहे थे। समीर और उसके दोस्तों ने बीच बचाव का प्रयास किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


नूरउद्दीन और मतिन ने हरीश को पकड़ लिया और वाहिद ने बीच-बचाव करने पर उसके पेट, गर्दन, हाथ पर चाकू से चार वार कर दिये। हरीश के लहूलुहान होते ही सभी कार और ऑटो में सवार होकर भाग निकले। हरीश को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसके पेट की आंते बाहर आना और हालत गंभीर होना सामने आया है। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। नीलगंगा पुलिस ने चाकूबाजी की सूचना मिलते ही रात में घेराबंदी शुरू की और चाकू मारकर भागे पूरे परिवार को हिरासत में ले लिया। मामले में समीर की शिकायत नूरउद्दीन, शब्बीर शाह, वाहिद, हमीदा बी, निवासी शाजापुर, गुलनाज, शबाना निवासी आगर नाका, शबनम, मतिन, रशीद शाह निवासी बेगमबाग और अलताफ, इस्लाम निवासी आगरनाका के खिलाफ धारा 307, 323, 294, 34 का प्रकरण दर्ज किया। एसआई सोलंकी के अनुसार नूरउद्दीन शाह की शिकायत पर समीर शाह, तस्लीमा बी, हरीश, कुंदन के खिलाफ मारपीट का क्रॉस प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed