फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Husband drank acid after dispute with wife, was under stress due to son's death a year ago

Ujjain: पत्नी से विवाद के बाद पति ने पिया एसिड, एक साल पहले हुई पुत्र की मौत से तनाव में था

Mon, 19 Feb 2024 10:54 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 10:54 PM IST
सार

मोहन नगर निवासी दिलीप पिता लाखनसिंह (42) ट्रक ड्राइवर था और वह शराब पीने का आदी था। कल दोपहर में उसने अपने घर में पत्नी दीपमाला से विवाद होने के बाद एसिड पी लिया था।

विज्ञापन
Ujjain: Husband drank acid after dispute with wife, was under stress due to son's death a year ago
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उज्जैन के मोहननगर में रहने वाले ट्रक ड्राइवर ने घर में एसिड पी लिया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया और रात में उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि एक साल पहले उसके इकलौते पुत्र ने फांसी लगाकर जान दे दी थी और मृतक ट्रक ड्राइवर शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन


चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि मोहन नगर निवासी दिलीप पिता लाखनसिंह (42) ट्रक ड्राइवर था और वह शराब पीने का आदी था। कल दोपहर में उसने अपने घर में पत्नी दीपमाला से विवाद होने के बाद एसिड पी लिया था। हालत बिगड़ने पर तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के रिश्तेदार संजयसिंह ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले दिलीप के इकलौते पुत्र शैलेन्द्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और तभी से वह तनाव में था और शराब पीने लगा था। शराब पीने के कारण आए दिन उसका पत्नी से विवाद होता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed