फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Home Minister amit Shah will come to Ujjain on 20th September read more in hindi

Ujjain: 20 सितंबर को उज्जैन आएंगे गृहमंत्री शाह,  महाकाल मंदिर में अन्नक्षेत्र और पार्किंग का करेंगे लोकार्पण

Thu, 14 Sep 2023 02:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 14 Sep 2023 02:01 PM IST
सार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में इन दिनो 22.50 करोड़ से धर्मशाला, प्रवचन हॉल और अन्नक्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है। जिसमे भोजन कक्ष की क्षमता 80 हजार से 1 लाख भक्तो के साथ ही वीआईपी भोजन कक्ष लगभग 50 भक्तो के लिए है।

विज्ञापन
Ujjain: Home Minister amit Shah will come to Ujjain on 20th September read more in hindi
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : PTI

विस्तार

महाकाल लोक फेज-2 के पहले चरण के तहत अन्नक्षेत्र के साथ पार्किंग का लोकार्पण 20 सितंबर 2023 को किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शहर आएंगे। इसके अलावा महाकाल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनाए जाने वाले 2250 कमरों के भक्त निवास और बड़ा गणेश मंदिर के पास फेसिलिटी सेंटर- 3 का भूमिपूजन भी किया जाएगा। वे विक्रम उद्योगपुरी मे एक उद्योग के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में इन दिनों 22.50 करोड़ से धर्मशाला, प्रवचन हॉल और अन्नक्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है। जिसमें भोजन कक्ष की क्षमता 80 हजार से एक लाख भक्तों के साथ ही वीआईपी भोजन कक्ष लगभग 50 भक्तों के लिए है। विशाल आधुनिक रसोई कक्ष के साथ यहां प्रतीक्षालय भी रहेगा। इसमें लिफ्ट 3 नंबर, फ्रेट लिफ्ट 1 नंबर व शौचालय की सुविधा रहेगी। धर्मशाला का निर्माण 22.50 करोड़ रुपये में होगा। जब कि महाकाल लोक में मानसरोवर फेसिलिटी सेंटर-2 बनाया गया है। अब फेसिलिटी सेंटर-3 बनकर तैयार होगा। यह फेसिलिटी सेंटर-3 बड़े गणेश मंदिर के पास अन्नक्षेत्र वाली जमीन पर बनेगा।
विज्ञापन


तैयारी हुई शुरू
शुरुआती दौर में तो अभी यही जानकारी लग पाई है कि अमित शाह महाकाल मंदिर में फेस 2 के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करने आ रहे हैं, लेकिन वे यहां महाकाल दर्शन करेंगे और पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक स्तर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उज्जैन आने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed