{"_id":"65d8c36fd4cafd4061049b61","slug":"ujjain-history-sheeter-criminals-entered-hotel-and-house-and-looted-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: होटल और घर में घुसकर हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने मचाया उत्पात; मारपीट कर लूटे रुपये और मोबाइल, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: होटल और घर में घुसकर हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने मचाया उत्पात; मारपीट कर लूटे रुपये और मोबाइल, एक गिरफ्तार
Fri, 23 Feb 2024 09:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 23 Feb 2024 09:40 PM IST
सार
होटल मालिक के साथ की गई मारपीट का एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में महाकाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकाल थाना क्षेत्र के बेगमबाग स्थित होटल ग्रीन सिटी (हरिफाटक ब्रीज के निचे) में दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के मारपीट करने, धमकाने, मोबाइल व रुपये लूटने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
घटना थाना महाकाल की बताई जा रही है, जिसमें हरीफाटक ब्रिज के नीचे होटल ग्रीन सिटी की मेनेजर मन्तसा पति इरशाद अली निवासी 23/1 बेगमपुरा के ससुर इश्तियाक अली के साथ सोहेल पिता अनवर निवासी बेगमबाग व सोहेल पिता जाकिर ने घर में घुसकर मारपीट की गालियां दीं। जान से मारने की धमकी दीं। इसके बाद इन आरोपियों ने होटल पर भी उत्पात मचाकर विशाल और तेजस के साथ मारपीट का रुपये मांगे थे। इस मामले में महाकाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
वीडियो हो रहा वायरल
होटल मालिक के साथ की गई मारपीट का एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसका शिकायती आवेदन महाकाल थाने में दिया गया था। पुलिस सभी पहलुओ को देखते हुए जांच कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
