फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Gleaming daggers and swords are being sold openly in the handicraft fair of Kalidas Akadmi

Ujjain: कालिदास अकादमी के हस्तशिल्प मेले में खुलेआम बिक रही चमचमाती कटार-तलवार, खरीदारों में युवा सबसे आगे

Sun, 31 Dec 2023 08:30 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 31 Dec 2023 08:30 PM IST
सार

उज्जैन के कोठी रोड स्थित कालिदास अकादमी के हस्तशिल्प मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें इस वर्ष लगी तलवार और कटार बेचने की दुकान को लेकर लोगों में चर्चा है। शासकीय कार्यक्रम में इस तरह खुलेआम हथियार बेचने की अनुमति दी गई है। 

विज्ञापन
Ujjain: Gleaming daggers and swords are being sold openly in the handicraft fair of Kalidas Akadmi
हस्तशिल्प मेले में तलवारें बेची जा रही हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कालिदास अकादमी के हस्तशिल्प मेले में खुलेआम हथियार बेचे जा रहे हैं। बाहर से आए एक व्यापारी ने मेले के बीचों-बीच दुकान आवंटन कराई है और इस दुकान पर तलवारें बिक रही हैं।
विज्ञापन


उज्जैन के कोठी रोड स्थित कालिदास अकादमी के हस्तशिल्प मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर के हस्त निर्मित सामानों को बेचने के लिए व्यापारियों ने दुकान आवंटन करवा रखी हैं। मेले में कानपुर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और गुजरात सहित कई प्रदेशों के व्यापारी उज्जैन पहुंचे हैं। लेकिन हस्तशिल्प मेले में इस वर्ष लगी तलवार और कटार बेचने की दुकान को लेकर लोगों में चर्चा है। शासकीय कार्यक्रम में इस तरह खुलेआम हथियार बेचने की अनुमति दी गई है। दुकानदार द्वारा मेले के बीच में दुकान आवंटन कर चमचमाती तलवार और कटार बेची जा रही है। 
विज्ञापन


दुकानदार का कहना है कि यह तलवार और कटार बगैर धार की बेची जा रही है, लेकिन तलवार और कटार खरीद कर स्वयं की जिम्मेदारी पर ले जाना होगी। मेले में लगी इस दुकान पर 3 फीट से लगाकर 5 फीट तक की राजस्थानी पंजाबी और समुराई तलवार के साथ अलग-अलग डिजाइन की कटार भी बेची जा रही है। यह तलवार और कटार युवा अधिक खरीद रहे हैं। 2 वर्ष पहले भी इस तरह हथियार बेचने की दुकान का आवंटन किया गया था, लेकिन विरोध के बाद यह दुकान हटा दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed