फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Garlic is being sold at Rs 400-500 per kg last year farmers did not sow crop due to loss

Ujjain News: 400-500 रुपये किलो बिक रहा लहसुन, पिछले साल किसानों को हुआ था घाटा, इसलिए नहीं बोई फसल

Tue, 06 Feb 2024 03:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 06 Feb 2024 03:40 PM IST
सार

लहसुन सब्जी का जायका बिगाड़ रहा है। बाजार में 400 से 500 रुपये किलो लहसुन बिक रहा है। पिछले साल किसानों को घाटा हुआ था, इसलिए किसानो ने इस साल लहसुन की खेती नहीं की।

विज्ञापन
Ujjain Garlic is being sold at Rs 400-500 per kg last year farmers did not sow crop due to loss
लहसुन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन की सब्जी मंडियों में इन दिनों लहसुन आम लोगों की पहुंच से बहुत दूर जा चुका है। जो लहसुन पिछले साल इस समय 25 से 50 रुपये किलो में बिक रहा था, वह सीधा आज 400 से 500 रुपये किलो में बिक रहा है।

विज्ञापन


पिछले साल जनवरी 2023 के दौरान खेरची मंडियों में लहसुन महज 25 से 50 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रहा था। थोक मंडी में यह भाव 10 से 15 किलो रुपये था। जबकि इस साल दाम 400 से 500 रुपये किलो है। ऐसा क्यों हुआ, इस पर उज्जैन थोक मंडी के व्यापारियों ने बताया कि पिछले वर्ष अधिक नुकसान होने के कारण कम किसानों ने खेती इतनी कम कर दी कि बाजार में लहसुन की समस्या खड़ी हो गई और दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


किसानों के अनुसार, सबसे अधिक लहसुन मध्यप्रदेश में मालवा संभाग में ही पैदा की जाती है। अधिक नुकसान होने के कारण रकबा एक ही साल में 10 फीसदी कम हो गया है। जबकि उत्पादन में आठ फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है, जिसका असर बाजार पर दिखाई दे रहा है। लहसुन एक मसाला कैटेगरी की फसल है। कम दाम की वजह से किसानों को लाखों रुपये का घाटा हुआ था। इस साल किसानों ने लहसुन के स्थान पर दूसरी फसल खेतों में लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed