फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Fraud and disturbance from devotees in Mangalnath temple, show cause notice issued to the employee

Ujjain: मंगलनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं से ठगी व गड़बड़ी, कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी

Thu, 29 Jun 2023 06:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 29 Jun 2023 06:12 PM IST
सार

उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ ठगी का मामला सामने आया है। उनसे पैसे ले लिए और रसीद भी नहीं दी गई। संबंधित कर्मचारी को नोटिस जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Ujjain: Fraud and disturbance from devotees in Mangalnath temple, show cause notice issued to the employee
मंगलनाथ मंदिर उज्जैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंगलनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ ठगी तथा भ्रष्टाचार कर शासकीय धन को हड़पने का मामला सामने आया है। मंदिर प्रबंध समिति कार्यालय ने मामले में एक कर्मचारी को नोटिस जारी कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलनाथ मंदिर में चार दिन पहले समिति के कर्मचारी दिलीप गुप्ता की रसीद काउंटर पर डयूटी थी। इस दौरान दो श्रद्धालु भगवान मंगलनाथ का जलाभिषेक करने आए। श्रद्धालुओं ने रसीद काउंटर पर कर्मचारी गुप्ता को पांच सौ रुपये का नोट दिया तथा दो रसीद मांगी। गुप्ता ने उन्हें सौ रुपये लौटाए और कहा कि आप जलाभिषेक करके आएं तब तक रसीद बनाकर रखता हूं। जैसे ही दर्शनार्थी भगवान का जलाभिषेक करने गए, कर्मचारी काउंटर छोड़कर नदारद हो गया। दर्शनार्थी लौटे और कुछ देर इंतजार के बाद बिना रसीद लिए चले गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद है। मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति प्रशासक ने समिति कार्यालय के कर्मचारी दिलीप गुप्ता को शासकीय रसीद पर की गई कांट-छांट और ओवर राइटिंग के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


पहले भी हुआ था घोटाला उजागर
मंगलनाथ मंदिर में दान और पूजन शुल्क की मैन्युअल रसीद में हेरफेर का एक बड़ा मामला कुछ समय पहले सामने आया था। वर्ष 2018 में तत्कालीन कलेक्टर मनीषसिंह ने भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया था। इस मामले में कुछ कर्मचारियों को जेल भी हुई थी। इसके बाद कुछ समय तक व्यवस्था ठीक रही, लेकिन बाद में फिर से यह गड़बड़ी शुरू हो गई। मंदिर में कई महीनों से ऑनलाइन रसीद व्यवस्था बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति प्रशासक केके पाठक ने कहा है कि कर्मचारी ने दर्शनार्थियों से रुपये लेकर उन्हें रसीद नहीं दी। मामला सीसीटीवी में कैद है। कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जवाब प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।


एसडीएम और मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कल्याणी पांडे का कहना है कि मंदिर प्रबंधक द्वारा घटना की जानकारी दी गई है। ओवरराइटिंग रसीद के फोटो भी प्रस्तुत किए हैं। मामले की गंभीरता जांच हो रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed