फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain First they sat together and drank alcohol and then got into scuffle in drain case of Indore Gate area

Ujjain News: पहले साथ में बैठकर शराब पी और फिर नाली में हो गए गुत्थम-गुत्था...इंदौर गेट एरिया का मामला

Fri, 27 Sep 2024 05:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 27 Sep 2024 05:44 PM IST
सार

उज्जैन में दो युवक पहले एक साथ बैठकर शराब पीए और फिर किसी बात पर हुए विवाद को लेकर आपस में गुत्थम-गुत्था करने लगे। बता दें कि दोनों के इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Ujjain First they sat together and drank alcohol and then got into scuffle in drain case of Indore Gate area
आपस में लड़ते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में इंदौर गेट क्षेत्र का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक शराब की दुकान के बाहर विवाद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखने पर पता चलता है कि विवाद करने वाले दोनों युवक शराब के नशे में धुत हैं। यही कारण है की नाली में गिरने और कीचड़ में खराब होने के बावजूद भी वह दोनों आपस में लड़ाई करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


इंदौर गेट क्षेत्र में पहले दो लोगों ने साथ बैठकर शराब पी, उसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच इतना विवाद हुआ कि दोनों आपस में झगड़ने लगे। विवाद किस बात को लेकर हुआ यह तो किसी को पता नहीं, लेकिन विवाद कुछ ऐसा हुआ कि नशे में धुत दोनों युवक एक दूसरे को गालियां देते हुए शराब की दुकान के पास बनी नाली में गिर गए। नाली में गिरने के बावजूद भी यह लोग नहीं माने और पहले नाली में कीचड़ के बीच एक दूसरे के साथ हाथापाई करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


बाद में नाली से निकलकर बीच सड़क पर भी इनके बीच विवाद होता रहा। इस विवाद का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। यह क्षेत्र देवासगेट थाना अंतर्गत आता है, जिसको लेकर थाने पर इस मामले को लेकर जानकारी जुटा गई तो पता चला कि विवाद करने वाले दोनों ही लोगों ने थाने पर कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, इसलिए अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed