फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: First there will be special prayer, then Christmas will be celebrated at 12 o'clock in the night

Ujjain: पहले होगी विशेष प्रार्थना फिर रात 12 बजे मनेगा क्रिसमस, प्रभु यीशु के जन्म स्मरण की विधि दोहराएंगे

Sun, 24 Dec 2023 06:33 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 24 Dec 2023 06:33 PM IST
सार

क्रिसमस पर्व को लेकर क्रिश्चियन समाज द्वारा पिछले 15 दिनों से तैयारियां की जा रही थी। समाजजनों ने 17 दिसंबर को प्रभु यीशु के जन्म उत्सव का संदेश देने के लिए जुलूस भी निकाला था, वहीं ईसाई धर्म से जुड़े अनुयायियों के यहां केरोल्स गीत गाए जा रहे थे।

विज्ञापन
Ujjain: First there will be special prayer, then Christmas will be celebrated at 12 o'clock in the night
उज्जैन में चर्च पर की गई आकर्षक सजावट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ईसाई समाज के सबसे बड़े पर्व क्रिसमस का जश्न आज रात 12 बजे मनाया जाएगा। इससे पहले विशेष प्रार्थना सभा होगी। रात 10 बजे से समाजजन मारिया नगर कैथोलिक चर्च में एकत्रित होना शुरू हो जाएंगे। 
विज्ञापन


चर्च के धर्माध्यक्ष सेबस्टियन वडेक्कल ने अमर उजाला को बताया कि प्रभु ईसा मसीह का जन्म मानव जाति के उद्धार के लिए हुआ था। प्रभु ईसा सभी से प्रेम करते थे। क्रिसमस पर्व को लेकर क्रिश्चियन समाज द्वारा पिछले 15 दिनों से तैयारियां की जा रही थी। समाजजनों ने 17 दिसंबर को प्रभु यीशु के जन्म उत्सव का संदेश देने के लिए जुलूस भी निकाला था, वहीं ईसाई धर्म से जुड़े अनुयायियों के यहां केरोल्स गीत गाए जा रहे थे। अब सबसे बड़े पर्व को मनाने का समय करीब आ चुका है। आज रात 12 बजे मारिया नगर कैथोलिक चर्च में जश्न मनाया जाएगा। उससे पहले विशेष प्रार्थना सभा होगी। 
विज्ञापन


चर्च के जनसंपर्क अधिकरी फादर जोस पुल्लाट ने क्रिसमस पर्व को लेकर बताया कि 24 दिसंबर की रात 11.30 बजे विशेष प्रार्थना होगी। उसके बाद चर्च परिसर में ही जुलूस निकालकर प्रभु यीशु की जन्म स्मरण की विधि को दोहराया जाएगा। उसके बाद जश्न की शुरुआत होगी। केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी जाएगी। सोमवार सुबह 8.30 बजे फिर विशेष प्रार्थना सभा की जाएगी। उसके बाद शाम को चर्च परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मसीही मंदिर चर्च में सोमवार को मनाया जाएगा पर्व
कैथोलिक चर्च के साथ ही देवासरोड आईजी बंगले के समीप मसीही मंदिर चर्च में सोमवार 25 दिसंबर की सुबह क्रिसमस पर्व की आराधना होगी। चर्च भवन को विद्युत रोशनी के साथ आकर्षक रूप से सजाया गया है। प्रार्थना सभा के बाद दिनभर पर्व की खुशियां मनाई जाएगी और एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई देने का सिलसिला जारी रहेगा। चर्च में विशेष प्रार्थना सभा की अगुवाई पास्टर संदीप आर्थर द्वारा की जाएगी। इस दौरान पवित्र ग्रंथ बाइबल के अनुसार प्रभु यीशु के जन्म के संदेश समाजजनों को सुनाया जाएगा। 26 दिसंबर से चर्च परिसर में ही खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत होगी। 31 दिसंबर की रात केम्प फायर के साथ मध्यरात्रि की आराधना की जाएगी। नववर्ष के प्रथम दिन की संध्या पर क्रिसमस पर्व का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed