फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Farmer troubled by debt committed suicide family brought him to hospital for treatment where he died

Ujjain News: कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, परिजन उपचार के लिए अस्पताल लाए जहां हो गई मौत

Sat, 18 May 2024 08:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 18 May 2024 08:45 PM IST
सार

कर्ज से परेशान किसान ने आत्महत्या कर ली है। परिजन उपचार के लिए अस्पताल लाए, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Ujjain Farmer troubled by debt committed suicide family brought him to hospital for treatment where he died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में कर्ज के बोझ से परेशान एक किसान ने आत्महत्या कर ली। राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम जवासिया पंथ में रहने वाले दुले सिंह पिता पर्वत सिंह सिसौदिया ने सुबह जहर खा लिया था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह उल्टियां करने लगा। इस पर परिवार के लोग तत्काल उसे अस्पताल लेकर आए। यहां उसका उपचार शुरू कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आज मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया तथा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के जीजा गोकुल ने पुलिस को बताया कि दुले सिंह पर कर्ज अधिक हो गया था और इसी की वजह से वह तनाव में था। जहर खाने के बाद दुले सिंह ने गोकुल को इस बात की जानकारी दी थी। पुलिस ने परिवार के लोगों के बयान दर्ज करने के बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


2-3 लाख का था कर्ज
गोकुल सिंह ने बताया कि दुले सिंह के तीन बच्चे हैं। गोकुल सिंह ने बताया कि उस पर 2-3 लाख रुपये का कर्जा भी हो गया था। संभवत: इसी कारण उसने जहर खाकर आत्महत्या की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed