फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Family wanted to build a toilet, neighbors attacked

Ujjain: शौचालय बनाना चाहता था परिवार, पड़ोसियों ने किया हमला, आवेदन में लगाए आरोप- महिला-युवती के कपड़े फाड़े

Thu, 15 Jun 2023 08:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 15 Jun 2023 08:43 PM IST
सार

घर के पास शौचालय पर बनाने पर दो परिवारों में विवाद हो गया। एक परिवार ने पड़ोसियों पर मारपीट करने सहित गंभीर आरोप लगाए हैं। एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Ujjain: Family wanted to build a toilet, neighbors attacked
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में दो परिवारों में जमकर विवाद हो गया। अपनी ही जमीन पर शौचालय बनाने की बात पर पड़ोसियों ने महिला और उसके परिवार पर हमला कर दिया। एसपी को दिए आवेदन में पीड़ित परिवार की लड़की ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके और उसकी मां के कपड़े भी फाड़ दिए और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला उज्जैन जिले के बड़नगर थाने के ग्राम ओलड़ी का है। बताया गया कि यहां रहने वाली एक महिला अपने घर के बाहर शौचालय का निर्माण करवा रही थी, लेकिन इस निर्माण का पड़ोस में रहने वाले भैरूलाल पिता दयाराम ने विरोध किया और साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। हमला करने वालों में श्रवण पिता दयाराम, कमलाबाई पति दयाराम, राधाबाई पति भैरूलाल, मोनाबाई पति श्रवण में शामिल हैं। मामले को लेकर भाटपचलाना थाने में शिकायत भी की गई। 
विज्ञापन


पीड़िता की बेटी ने पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस में आवेदन दिया गया है। इसमें बताया कि पड़ोस में रहने वाले पांच लोगों ने मेरी मां, भाई, बहन और मुझ पर हमला कर दिया। उन्होंने हम लोगों के साथ मारपीट की। मेरी मां की हालत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आवेदिका ने आरोप लगाया कि कुछ पुरुष आरोपियों ने मारपीट के दौरान मेरे कपड़े फाड़ने और जबरदस्ती करने का भी प्रयास किया है, जब मेरी मां बचाने पहुंची तो उसके भी कपड़े फाड़ दिए गए और उनके साथ भी जबरदस्ती करने की कोशिश की गई। आवेदिका ने बताया कि इस घटनाक्रम के बाद इसकी शिकायत भाटपचलाना थाने में की गई थी, लेकिन आरोपियों के दबाव में भाटपचलाना पुलिस ने सामान्य मारपीट की धारा में अदम चैक काटा, रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निष्पक्ष कार्रवाई के लिए एसपी को की गई शिकायत 
इस पूरे मामले की शिकायत एसपी सचिन शर्मा से की गई है और बताया गया है कि हम कोई झूठ नहीं बोल रहे हैं, क्योंकि इस मामले मे विवाद के दौरान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें सभी आरोपी एकमत होकर हमारे साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। एसपी सचिन शर्मा को की गई शिकायत मे इस बात का उल्लेख किया गया है की भेरूलाल एवं श्रवण द्वारा आवेदिका की मां और उसके कपड़े फाड़ दिए गए तथा मारपीट कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed