फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Divisional Commissioner Sanjay Gupta Jalabhishek of Lord Shiva wearing slippers

MP News: चप्पल पहनकर कर दिया महादेव का अभिषेक, बाबा महाकाल की नगरी में संभाग के बड़े अफसर की गलती, फिर यह बोले

Tue, 11 Jun 2024 08:45 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 11 Jun 2024 08:45 AM IST
सार

Ujjain News: संभागायुक्त संजय गुप्ता के चप्पल पहनकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद उन्होंने कहा कि पहले भूलवश चप्पल नहीं उतार पाया था, बाद में नंगे पैर ही पूजा की थी। लोगों की भावनाएं आहत होने पर मैं माफी मांगता हूं।

विज्ञापन
Ujjain Divisional Commissioner Sanjay Gupta Jalabhishek of Lord Shiva wearing slippers
वीडियो वायरल होने के बाद अफसर ने मांगी माफी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें संभाग के सबसे बड़े अफसर चप्पल पहनकर भगवान शिव का अभिषेक करते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो में उनके साथ के अन्य लोगों ने नंगे पैर रहकर शिवलिंग पर जल चढ़ाया, वहीं अफसर ने चप्पल पहनकर ही जल अर्पित करते दिखाई दे रहे हैं। इसका वीडियो वायरल होने के बाद अफसर को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने माफी मांगी।

विज्ञापन


दरअसल, उज्जैन के संभागायुक्त संजय गुप्ता ने शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय भी चप्पल नहीं उतारी। उन्होंने महादेव मंदिर में चप्पल पहनकर ही भगवान शिव का जलाभिषेक कर दिया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि भूलवश ऐसा होग गया। जानकारी के अनुसार शहर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शिप्रा तट रामघाट की सफाई का कार्यक्रम था। उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक, निगम सभापति कलावती यादव आदि के साथ उज्जैन के संभागायुक्त संजय गुप्ता भी यहां स्थित महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने चप्पल पहनकर ही शिवलिंग पर जल अर्पित कर दिया। जिसका वीडियो वायरल होने पर लोग जमकर विरोध कर रहे हैं।   
विज्ञापन


संभागायुक्त ने माफी मांगी
संभागायुक्त संजय गुप्ता ने वीडियो वायरल होने के बाद कहा कि पहले भूलवश चप्पल नहीं उतार पाया था। बाद में नंगे पैर ही पूजा की थी। लोगों की भावनाएं आहत होने पर मैं माफी मांगता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed