फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain District Hospital Not only dogs but people are coming to get treatment for cat and monkey bites

Ujjain District Hospital: कुत्ते ही नहीं बिल्ली-बंदर के काटने का इलाज करवाने पहुंच रहे लोग, अब तक 176 मामले

Thu, 04 Jan 2024 08:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 Jan 2024 08:24 PM IST
सार

उज्जैन जिला चिकित्सालय में अब कुत्ते ही नहीं, बल्कि बिल्ली और बंदर के काटने का इलाज करवाने भी शहरवासी पहुंच रहे हैं। अब तक 176 लोगों ने अस्पताल पहुंचकर इलाज करवाया।

विज्ञापन
Ujjain District Hospital Not only dogs but people are coming to get treatment for cat and monkey bites
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन शहर में कुत्ते के अलावा बंदर और बिल्ली का आतंक भी बढ़ गया है। बीते एक साल में जिला अस्पताल में बंदर और बिल्ली के काटने के लगभग 176 मामले आ चुके हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शहर के रहवासी क्षेत्रों में कई जगह आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। लेकिन न तो निगम प्रशासन और न ही वन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों की शिकायतें मिलने पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


जिला असपताल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2023 से अब तक करीब 45 लोगों को बंदर और 130 लोगों को बिल्ली ने घायल किया है। इसके साथ ही शहर में कई जगह आवारा पशु विचरण करते रहते हैं। प्रमुख चौराहों पर जानवरों का हर समय जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में वाहन चालकों को भी परेशानी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2023 में घायल हुए लोगों पर एक नजर

  • जनवरी- बंदर ने चार और बिल्ली ने 12 लोगों को काटा
  • फरवरी- बंदर ने एक और बिल्ली ने पांच लोगों को काटा 
  • मार्च- बंदर ने दो और बिल्ली ने पांच लोगों को काटा
  • अप्रैल- बंदर ने छह और बिल्ली ने आठ लोगों को काटा
  • मई- बंदर ने चार और बिल्ली ने 14 लोगों को काटा
  • जून- बंदर ने सात और बिल्ली ने 11 लोगों को काटा
  • जुलाई- बंदर ने तीन और बिल्ली ने 11 लोगों को काटा
  • अगस्त- बंदर ने चार और बिल्ली ने 11 लोगों को काटा
  • सितंबर- बंदर ने पांच और बिल्ली ने 12 लोगों को काटा
  • अक्टूबर- बंदर ने चार और बिल्ली ने 20 लोगों को काटा
  • नवंबर- बंदर ने छह और बिल्ली ने 12 लोगों को काटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed