{"_id":"63f9e903fe7c4b3b080cf4b4","slug":"ujjain-district-administration-performance-improves-in-solving-cm-helpline-compalints-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में उज्जैन ने किया सुधार, आया चौथे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में उज्जैन ने किया सुधार, आया चौथे स्थान पर
Sat, 25 Feb 2023 04:24 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 25 Feb 2023 04:24 PM IST
सार
उज्जैन ने उम्मीद से पढ़कर प्रदर्शन करते हुए सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का निपटारा किया है। पिछले महीने जिला फिसड्डी जिलों में था। अब यह टॉप चार में है।
विज्ञापन
सीएम हेल्पलाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण में फिसड्डी रहने वाला उज्जैन लगभग तीन साल के बाद टॉप चार में शामिल हुआ है। दिसम्बर-2022 में उज्जैन जिला प्रदेश के पांच फिसड्डी जिलों में था। जनवरी-2023 की ग्रेडिंग में उज्जैन में 80 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण किया गया। इससे इसे टॉप चार में जगह मिली है और यह चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
जिले को तीन वर्ष के पश्चात 80 वेटेज पाइंट के साथ ‘ए’ कैटेगरी प्राप्त हुई है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सीएम हेल्पलाइन की पेंडिंग शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए थे। निरंतर मॉनीटरिंग के फलस्वरूप अधिकारियों ने शिकायतो के संतुष्टिपूर्ण निराकरण पर ध्यान दिया। इस कारण 6500 से अधिक शिकायतें बंद की जा चुकी हैं, जो प्राप्त शिकायतों का 80 प्रतिशत है।
विज्ञापन
