फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain former Chief Minister Digvijaya rages on journalist silenced the journalist asking the question are you in the Congress

उज्जैन: पत्रकार पर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, दागा सवाल-‘तुम कांग्रेस में हो क्या?’

Thu, 28 Jan 2021 11:52 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 28 Jan 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
Ujjain former Chief Minister Digvijaya rages on journalist silenced the journalist asking the question are you in the Congress
उज्जैन पहुंचे कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

नेताओं का पत्रकारों के सवालों पर नाराज होना, झल्ला जाना नई बात नहीं है। ऐसा ही कुछ उज्जैन में भी हुआ। यहां बुधवार (27 जनवरी) को कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान वे झल्ला उठे। दरअसल, पत्रकारों ने उनसे एक राजनीतिक सवाल पूछा, जिससे वह नाराज हो गए।

विज्ञापन

पत्रकारों से की बात

जानकारी के मुताबिक, पत्रकारों का सवाल नये कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर था। दिग्विजय सिंह ने सवाल पूछने वाले पत्रकार को यह कहकर चुप कर दिया कि तुम कांग्रेस में हो क्या? बता दें कि निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दिग्विजय सिंह और उनके बेटे राज्यवर्धन सिंह ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन भी किए। वह महाकाल मंदिर में होने वाली भोग आरती में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता भी उनके साथ मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

झल्ला उठे दिग्विजय 

आरती में शामिल होने के बाद दिग्विजय सिंह मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में हुई हिंसा और आने वाले नगर निकाय चुनाव के मुद्दे पर बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने एक बार फिर ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया। इस बीच जब उनसे नये कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के संबंध में सवाल पूछा गया तब वह अचानक झल्ला उठे और पत्रकार पर ही एक सवाल दाग दिया। उन्होंने पत्रकार से पूछा, ‘क्या तुम कांग्रेस में हो? यह हमारा मामला है। हम तय कर लेंगे।’

विज्ञापन

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली और अन्य जगहों पर हुई हिंसा का जिम्मेदार केंद्र सरकार को बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के रूट बदलने से विवाद बढ़ा और वही हिंसा का कारण बना। 15 लोग, जो किसानों ने पकड़कर दिए हैं। उनका नाम उजागर होना चाहिए। उन सबके पास सरकारी आईडी मिली। यह हिंसा फैलाने के लिए षड्यंत्र था। उन्होंने कहा, ‘मीडिया से मेरी प्रार्थना है कि इन सबके बहकावे में ना आए।’

ईवीएम सिस्टम से असंतुष्ट

दिग्विजय ने उमा भारती और प्रज्ञा ठाकुर पर भी निशाना साधा। उनसे जब यह पूछा गया कि प्रदेश में भी अब कई शहरों और जगहों के नाम बदलने की बात हो रही है तो उन्होंने कहा कि नौ करोड़ लोगों की नौकरी चली गई। शहर और जगह के नाम बदलने से क्या होगा। उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर कहा, ‘जब तक ईवीएम है तब तक भाजपा अहम और अहंकार में है। जिस दिन ईवीएम हट जाएगी उस दिन पता चल जाएगा कि जमीन किसके पास है। जनता किसके साथ है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed