{"_id":"6630b576fccc7ed6840f6e5f","slug":"ujjain-dhirendra-shastri-of-bageshwar-dham-had-darshan-of-baba-mahakal-jalabhishek-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा महाकाल के किए दर्शन, गर्भगृह में पहुंचकर किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा महाकाल के किए दर्शन, गर्भगृह में पहुंचकर किया जलाभिषेक
Tue, 30 Apr 2024 02:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 30 Apr 2024 02:40 PM IST
सार
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भगवान महाकाल के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। बाबा महाकाल द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से सबसे अद्भुत तीर्थ है। यहां की परंपरा अक्षुण्ण रहे और आचार्य व्यवस्था ऐसे ही चलती रहे इसका ध्यान शासन प्रशासन को रखना चाहिए।
विज्ञापन
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा महाकाल के किए दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश विदेश में बागेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में शिव मंत्रों से बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए।
विज्ञापन
महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे थे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पंडित अजय गुरु, पंडित राजेश गुरु, पंडित घनश्याम गुरु और पंडित आकाश गुरु के आचार्यत्व में गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन दर्शन और जलाभिषेक किया। बाबा महाकाल का पूजन करने के बाद वे नंदी हॉल में पहुंचे और शिव मंत्रो का जाप किया।
विज्ञापन
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भगवान महाकाल के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। बाबा महाकाल द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से सबसे अद्भुत तीर्थ है। यहां की परंपरा अक्षुण्ण रहे और आचार्य व्यवस्था ऐसे ही चलते रहे इसका ध्यान शासन प्रशासन को रखना चाहिए। मंदिर की प्राचीन व्यवस्थाओं परम्पराओं के साथ कोई छेड़छाड़ न करें। भगवान महादेव का डमरू का नाद ऐसा ही बजता रहे 'जय श्री महाकाल'।
विज्ञापन
