फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Dead body of a young man found on railway track after leaving home

Ujjain: घर से फ्रीगंज जाने की बात कहकर निकले युवक की रेल पटरी पर मिली लाश, सिर पर मिले चोट के निशान

Mon, 24 Jul 2023 09:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 24 Jul 2023 09:50 AM IST
सार

उज्जैन के सूरज नगर में रहने वाले एक युवक का शव रेल की पटरियों पर मिला है। युवक घर से फ्रीगंज जाने की बात कहकर निकला था, जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Ujjain: Dead body of a young man found on railway track after leaving home
युवक की रेल की पटरियों पर मिली लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरज नगर निवासी एक युवक शनिवार सुबह घर से निकला और वापस नहीं लौटा, जिस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। महाकाल थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करा दी थी। रविवार को उसकी लाश कड़छा के पास पटरियों पर पड़ी मिली। पुलिस ने शव बरामद कर लिया और परिजन भी मौके पर पहुंचे थे। नरवर थाना प्रभारी संजय मंडलोई ने बताया कि रविवार को सुबह सूचना मिली थी कि कड़छा और विक्रम नगर के बीच रेल पटरियों पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया। मौके पर ही मृतक की पहचान भी हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सूरज नगर निवासी प्रद्युम्न श्रीवास्तव उम्र 27 साल के रूप में हुई। इधर सूचना मिलने के बाद मृतक के पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि प्रद्युम्न एमटेक की पढ़ाई कर रहा था और वह नौकरी की तलाश में था। मृतक भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था और वह शनिवार फ्रीगंज जाने का कहकर निकला था और सोमवार को भोपाल जाना था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा और सभी जगह तलाशने के बाद महाकाल थाने में सूचना दी थी। रविवार सुबह उसकी मौत की खबर मिली। घटना स्थल पर महाकाल थाना पुलिस भी पहुंच गई थी और अस्पताल में नरवर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मृतक के सिर में चोट के निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed