फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Crime Threatened for two years and made mother-daughter a victim of lust

Ujjain Crime: दो साल तक डरा धमकाकर मां-बेटी को बनाया हवस का शिकार, बात न मानने पर करता था ये काम

Fri, 08 Sep 2023 03:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 08 Sep 2023 03:24 PM IST
सार

Ujjain Crime: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक व्यक्ति ने मां और बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। बात न मानने पर अश्लील वीडियो दिखाकर धमकाता था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Ujjain Crime Threatened for two years and made mother-daughter a victim of lust
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उज्जैन के भैरवगढ़ में रहने वाला ड्राइवर दो साल से महिला सहित उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी ने इनके वीडियो भी बना लिए थे। इसकी जानकारी जब आरोपी की पत्नी को लगी तो उसने वीडियो वायरल कर दिया और महिला के परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद महिला ने भैरवगढ़ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, तोड़ी मोहल्ला भैरवगढ़ निवासी शाहरुख नामक व्यक्ति ड्राइवरी करता है। शाहरुख विगत दो साल से एक महिला के यहां जाता था। उसे डरा धमकाकर महिला से संबंध बनाए और उसके बाद उसकी नाबालिग बेटी को भी अपने झांसे में ले लिया। शाहरुख के डर के कारण मां-बेटी ने यह बात किसी को नहीं बताई। इधर, आरोपी की पत्नी ने मोबाइल पर वीडियो देख लिए, जो कि वायरल कर दिए और महिला के परिजनों को अवगत कराया।
विज्ञापन


इसके बाद महिला अपनी बेटी के साथ भैरवगढ़ थाने पहुंची और शाहरुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने धारा-376 एवं पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया है। जांच के बाद डराने, धमकाने, ब्लैकमेलिंग आदि की धाराएं भी लगाई जा सकती हैं। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि आरोपी द्वारा महिला और उसकी बेटी को डराया, धमकाया जाता था, इसलिए दोनों चुप थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed