फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Crime: Thieves took away 30 tola gold in Nageshwardham

Ujjain Crime: ना ताला तोड़ा-ना जाली काटी फिर भी 30 तोला सोना ले गए चोर, जानिए क्या है मामला

Wed, 01 Nov 2023 04:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 01 Nov 2023 04:30 PM IST
सार

उज्जैन में ना तो मकान का ताला तोड़ा ना कोई जली काटी और ना ही घर में रखे कीमती सामान को ढूंढने के लिए कोई सामान बिखेरा फिर भी यह चोर महज 10 से 15 मिनट में लाखो का सोना और नगदी चुराकर भाग गए। 

विज्ञापन
Ujjain Crime: Thieves took away 30 tola gold in Nageshwardham
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र की नागेश्वरधाम कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने ना तो मकान का ताला तोड़ा ना कोई जली काटी और ना ही घर में रखे कीमती सामान को ढूंढने के लिए कोई सामान बिखेरा फिर भी यह चोर महज 10 से 15 मिनट में लाखो का सोना और नगदी चुराकर भाग गए। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि ऐसी एक चोरी की वारदात लगभग 17 दिनों पहले उज्जैन मे घटित हुई है, जिसमें पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों का पता लगा रही है। 
विज्ञापन


नागेश्वरधाम कालोनी में रहने वाले डॉ. राघवेन्द्र कुमार पिता पुरुषोत्तमदास द्विवेदी ग्राम बिछड़ोद में निर्मल इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक हैं। स्कूल में उनकी पत्नी भी शिक्षिका है। 13 अक्टूबर की शाम को कॉलोनी में कुछ युवक चंदा मांगने आएथे। उन्होंने पेटी में रखे रुपये निकालने के लिए ताला खोला। इसमें 30 तोला वजनी आभूषणों के साथ रखे 20 हजार रुपये गायब थे। मामले की जानकारी चिमनगंज थाना पुलिस को दी गई। मकान और पेटी का ताला खोले बिना हुई लाखों की चोरी में पुलिस को संदेह नजर आया। पहले परिजनों पर ही शंका जताई गई और शिकायती आवेदन पर जांच शुरू की गई। 
विज्ञापन


डॉ. राघवेन्द्र कुमार का कहना था कि 7 अक्टूबर को आभूषण और रुपये एक थैली में बांधकर पेटी में रखे थे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। इसमें युवक बाइक को गेट के बाहर खड़ी करता और बाइक से ही भागता नजर आ गया। वारदात में परिवार का हाथ नहीं होना सामने आते ही पुलिस ने 17 दिनों बाद अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। चिमनगंज टीआई आनंद तिवारी का कहना है कि जल्द पता लगा लिया जाएगा कि वारदात करने वाला बदमाश कौन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चाबी खिड़की में रखकर जाते थे दंपती 
डॉ. राघवेन्द्र कुमार ने बताया कि उनके साथ रहने वाली एक बेटी डॉक्टर है और दूसरी इंजीनियर है, जो शहर से बाहर रहती है। घर के सामने कैमरे लगे हैं। वे घर की चाबी मकान की खिड़की में रखकर सालों से जा रहे हैं। जो भी पहले घर आता था, ताला खोल लेता था। कभी ऐसी वारदात नहीं हुई। कैमरे में दिखाई दे रहा युवक अंजान है। उन्हें उम्मीद है कि बदमाश जल्द पकड़ा जाएगा। संभवत: बदमाश ने मकान की रैकी की है। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed