{"_id":"644fd0e7b38f13f8280b535b","slug":"ujjain-crime-thieves-patrol-in-ujjain-janki-nagar-broke-locks-of-many-houses-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Crime: जानकी नगर में चोरों की गश्त, कई मकानों के ताले तोड़े, लोग बोले- कार से चोरी करने आती है गैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Crime: जानकी नगर में चोरों की गश्त, कई मकानों के ताले तोड़े, लोग बोले- कार से चोरी करने आती है गैंग
Mon, 01 May 2023 08:17 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 01 May 2023 08:17 PM IST
सार
उज्जैन जिले के जानकी नगर एरिया में चोरों की गश्त जारी है। यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि चोर कार आते हैं और वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। चोरों ने कई मकानों को ताले तोड़े हैं।
विज्ञापन
घर में हुई चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में रविवार रात पीपलीनाका के समीप जानकीनगर के एक सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाश अलमारी में रखे हजारों रुपये नकदी सहित सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान ले गए। इसके अलावा आसपास के 4-5 मकानों के ताले भी बदमाशों ने तोड़े। रात में जब घर मालिक आया तो उसे चोरी का पता चला।
विज्ञापन
जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि पीपलीनाका के समीप जानकी नगर में रहने वाला गजराज सिंह पांचाल ड्राइवर का काम करता है। उसकी पत्नी कालापीपल स्थित अपने मायके गई हुई है। गजराज सिंह अपने काम पर गया था और उसका घर सूना पड़ा हुआ था। रात को अज्ञात बदमाशों ने उसके घर का ताला तोड़कर अंदर अलमारी में रखे 60 हजार रुपये नकदी सहित सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान चुरा लिए। रात तीन बजे जब गजराज सिंह अपने घर पहुंचा तो उसे घर का ताला टूटा मिला और अलमारी में रखे नकदी और जेवर गायब थे।
विज्ञापन
रात में हंगामा होने के बाद आसपास के रहवासी भी जाग गए और देखा तो आसपास के 4-5 घरों के ताले भी टूटे मिले। रात में जीवाजीगंज थाना पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर आ गई और जांच शुरू कर दी। सोमवार सुबह क्षेत्रीय पार्षद सहित आसपास के रहवासी इकट्ठा हो गए और उन्होंने बताया कि आए दिन यहां इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। पार्षद के साथ सभी लोग एसपी को शिकायत करने जाएंगे। क्षेत्रवासियों ने लोगों को बताया कि यहां पर चोरी करने के लिए पुल के रास्ते से कार से गैंग आती है और वारदात कर निकल जाती है।
विज्ञापन
