फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Crime: Reward for embezzlement of more than Rs 1.5 crore arrested

Ujjain Crime: डेढ़ करोड़ से अधिक की हेराफेरी का इनामी गिरफ्तार, मासिक बचत संस्था खोलकर ठगे रुपये

Mon, 12 Feb 2024 04:14 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 04:14 PM IST
सार

उज्जैन में लोगों से करीब डेढ़ करोड़ की हेराफेरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये बीते चार साल से फरार थे। पुलिस ने गिरफ्तारी पर इनाम भी रखा था।

विज्ञापन
Ujjain Crime: Reward for embezzlement of more than Rs 1.5 crore arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मासिक बचत संस्था खोलकर पांच सालों तक लोगों से एक हजार रुपये महीना जमा करने के बाद फरार हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ चार साल पहले पुलिस ने केस दर्ज किया था। डेढ़ करोड़ से अधिक की हेराफेरी के मामले में दोनों की गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया गया था। रविवार को उपाध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन


जीवाजीगंज थाना एसआई डीएल रावत ने बताया कि 2014 में भैरूनाला क्षेत्र में अंगारेश्वर मासिक बचत योजना संस्था खोली गई थी। इसका अध्यक्ष नरेश गुप्ता और उपाध्यक्ष जितेन्द्र उपाध्याय थे। 2019 तक दो सौ से अधिक सदस्यों से प्रतिमाह एक हजार रुपये जमा कराए गए। जब पांच साल बाद रुपये लौटाने की बारी आई तो दोनों संस्था पर ताला लगाकर फरार हो गए थे। 2020 में मामले की शिकायत प्रमोद कौशल ने दर्ज कराते हुए डेढ़ करोड़ की हेराफेरी का आरोप लगाया था। जिसके बाद से दोनों की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी नहीं होने पर अध्यक्ष नरेश पर दो हजार और जितेन्द्र उपाध्याय पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि पांच हजार का इनामी घर आया हुआ है। पुलिस की टीम चैरिटेबल अस्पताल के सामने सोलंकी रेस्टोरेंट से आगे बनी कॉलोनी में पहुंची और जितेन्द्र का हिरासत में ले लिया। एसआई रावत के अनुसार दोपहर को न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि चार सालों से वह मथुरा, वाराणसी, हरिद्वार में फरारी काट रहा था। कुछ दिनों पहले पिता का निधन होने की खबर मिलने पर घर आया था। पुलिस द्वारा उससे संस्था के अध्यक्ष रहे नरेश गुप्ता की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed