{"_id":"6422bcb66d71f41ff70677d7","slug":"ujjain-crime-reward-crook-who-stole-grains-from-godowns-arrested-from-bhairavgarh-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Crime: गोदामों से अनाज चुराने वाले इनामी बदमाश गिरफ्तार, पांच-पांच हजार रुपये का इनाम था घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Crime: गोदामों से अनाज चुराने वाले इनामी बदमाश गिरफ्तार, पांच-पांच हजार रुपये का इनाम था घोषित
Tue, 28 Mar 2023 03:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 28 Mar 2023 03:38 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में इनामी बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। दरअसल, ये बदमाश गोदामों से अनाज चुराते थे। इन बदमाशों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उज्जैन के महिदपुर, महिदपुर रोड़, इंगोरिया, भाटपचलाना और खाचरौद आदि थाना क्षेत्रों में स्थित सहकारी समितियों के गोदामों को निशाना बनाकर अनाज चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर दीपक बरगुंडा और उसके भाई को भेरूगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ढाबे के पास से मंगलवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि दोनों भाई लोडिंग पिकअप वाहनों में से गेहूं और सोयाबीन चोरी करते थे। दोनों को खाचरौद पुलिस के हवाले किया गया है। चोरों की गिरफ्तारी पर एसपी द्वारा 5-5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई...
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सहकारी समितियों के गोदामों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर भाइयों को क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन
